Sony Xperia XZ4 Compact के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Sony Xperia XZ4 के बाद अब Sony Xperia XZ4 Compact की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2018 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XZ4 Compact में हो सकता है 5 इंच डिस्प्ले
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 कॉम्पैक्ट में हो सकता है सिंगल रियर कैमरा
  • यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आ सकता है Xperia XZ4 Compact

Photo Credit: OnLeaks/CompeRaja

Sony Xperia XZ4 के बाद अब Sony Xperia XZ4 Compact की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 के लीक हुए रेंडर से पता चला था कि यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आ सकता है। हाल ही में Sony Xperia XZ4 Compact की लीक हुई तस्वीरों में डिस्प्ले के ऊपरी और निचले हिस्से पर बॉर्डर नजर आ रहा है। केवल इतना ही नहीं, सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 कॉम्पैक्ट में फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा, ग्लासी बैक पैनल और साइड में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। लीक हुई जानकारी से Sony Xperia XZ4 Compact के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है।

पता चला है कि Sony Xperia XZ4 के साथ सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 कॉम्पैक्ट को भी लॉन्च किया जा सकता है। CAD आधारित रेंडर और 360 डिग्री वीडियो में एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन का फ्रेम Xperia XZ4 की तुलना में थोड़ा भारी लग रहा है। Xperia XZ4 Compact में डुअल-फ्रंट स्पीकर्स और डिस्प्ले के नीचे सोनी का लोगो नजर आ रहा है। फोन के डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से पर सेल्फी सेंसर, फ्लैश और सेंसर को जगह मिली है।


अब बात एज की। फोन के ऊपरी हिस्से पर 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दाहिनी तरफ वॉल्यूम बटन, फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बटन है तो वहीं फोन के बायीं तरफ सिम ट्रे दी जाएगी। Sony Xperia XZ4 Compact में 5 इंच डिस्प्ले तो वहीं सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 में 6.55 इंच डिस्प्ले होगा। जैसे कि हमने आपको पहले भी बताया था कि सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा, बेजल-लेस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन CES 2019 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony Xperia XZ4 Compact, Sony Xperia XZ4, Sony
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.