Sony Xperia XA3 Plus की कीमत लीक, इन कलर वेरिएंट के साथ हो सकता है लॉन्च

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 (CES 2019) के दौरान कंपनी Xperia XA3 सीरीज से पर्दा उठा सकती है। हाल ही में Sony Xperia XA3 Plus की कीमत और कलर वेरिएंट से संबंधित जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2018 16:05 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में आ सकता है Sony Xperia XA3 Plus
  • Sony Xperia XA3 Plus की कीमत 519 यूरो हो सकती है
  • Xperia L3 में हो सकता है 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले

Sony Xperia XA3 Plus की कीमत लीक, इन कलर वेरिएंट के साथ हो सकता है लॉन्च

Sony Xperia XA2 के बाद अब अगले साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 (CES 2019) के दौरान कंपनी Xperia XA3 सीरीज से पर्दा उठा सकती है। इस माह के शुरुआत में Xperia XA3 और Xperia XA3 Ultra को रूस में सर्टिफाई किया गया था। लेकिन अब हाल ही में Sony Xperia XA3 Plus की कीमत और कलर वेरिएंट से संबंधित जानकारी सामने आई है। उम्मीद है कि फुल एचडी+ डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को अगले साल सीईएस 2019 में पेश किया जा सकता है।

वेबसाइट DroidShout के एंड्रॉयड ब्लॉग की रिपोर्ट के मुताबिक, Sony Xperia XA3 Plus के साथ Xperia XA3 और Xperia L3 से पर्दा अगले साल लास वेगास में आयोजित CES 2019 के दौरान उठ सकता है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 प्लस की कीमत 519 यूरो (लगभग 41,700 रुपये) हो सकती है और हैंडसेट को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उतारा जा सकता है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। Sony Xperia XA3 Plus में 6 इंच से बड़ा डिस्प्ले और फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन होने की भी उम्मीद है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में नए स्नैपड्रैगन 600 सीरीज के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि Xperia XA3 और Xperia L3 के साथ एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा भी पेश हो सकता है। लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा के बजाय कंपनी Xperia XA3 Plus को Xperia XA3 और Xperia L3 के साथ उतारने की प्लानिंग कर रही है।

इस महीने के शुरुआत में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस में Xperia XA3 Ultra को सर्टिफाई कर दिया गया था। कुछ महीने पहले सामने आए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में Xperia XA3 और एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा स्मार्टफोन में पतले बेजल और फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक होने का इशारा मिला था। इसी के साथ फोन का पिछला हिस्सा ग्लास बैक पैनल का बना होगा।

नए स्मार्टफोन में 5.7 इंच फुलएचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। उम्मीद है कि फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होंगे और सोनी के नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। CES 2018 में Sony Xperia XA2 के साथ Xperia XA2 Ultra और Xperia L2 से पर्दा उठाया गया था। इवेंट के बाद जुलाई 2018 में Xperia XA2 Plus को भी उतारा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  3. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.