512GB स्टोरेज, 12GB रैम और ट्रू ऑप्टिकल जूम लेंस के साथ Sony का लखटकिया फोन लॉन्च!

Sony Xperia 10 IV में 6 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका  रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 SoC और Android 12 ऑपेरटिंग सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 11 मई 2022 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 1 IV में 6.5 इंच की 4K HDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Sony Xperia 10 IV में 6 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Sony Xperia 1 IV की शुरुआती कीमत 1,599 डॉलर यानी कि 1,23,500 रुपये है।

Sony Xperia 1 IV में 6.5 इंच की 4K HDR OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Sony

Sony ने Sony Xperia 1 IV फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ट्रू ऑप्टिकल जूम क्षमता के साथ नया टेलीफोटो लैंस दिया गया है। Sony ने इस स्मार्टफोन को कंटेंट क्रिएशन पावरहाउस के तौर पर डिजाइन किया है। यह स्मार्टफोन इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए इमेजिंग, गेमिंग और म्यूजिक में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी दावा करती है कि कंटेंट क्रिएशन के हर पहलू को Xperia 1 IV से कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के दौरान इस फ्लैगशिप ऑफर के साथ मिड रेंज स्मार्टफोन Xperia 10 IV को भी पेश किया है। आइए इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Sony Xperia 1 IV की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Sony Xperia 1 IV की यूएस में शुरुआती कीमत 1,599 डॉलर यानी कि 1,23,500 रुपये है। प्री ऑर्डर आज 11:00am EDT / 8:30pm IST से शुरू होगी और डिलीवरी सितंबर में शुरू होगी। यूएस में इसे ऑथोराइज्ड डीलर्स और Sony की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह साउथ एशिया देशों में 2022 की तीसरी तिमाही में उपलब्ध होने की संभावना है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Black, Purple और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Sony Xperia 10 IV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Sony Xperia 10 IV के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर यानी कि 38,500 रुपये है। यह स्मार्टफोन की साउथ एशिया देशों में 2022 की तीसरी तिमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Black, Lavender, Mint और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Sony Xperia 1 IV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Sony Xperia 1 IV में 6.5 इंच की 4K HDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 और 120Hz रिफ्रेश रेट है।  गेमिंग के लिए इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 240Hz मोशन ब्लर रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC और Android 12 ऑपेरटिंग सिस्टम दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें तीन 12 मेगापिक्सल Exmor RS सेंसर दिए गए हैं। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा की बदौलत 4K वीडियो को 120 fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है और 5x तक स्लो मोशन शूटिंग की जा सकती है। Xperia 1 IV में फुल स्टेग स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो कि 360 रिएलिटी ऑडियो प्रदान करते हैं। इसका म्यूजिक प्रो फंक्शन साउंड को रिकॉर्ड करके प्रोफोशनल जैसे अनुभव देता है।
 

Sony Xperia 10 IV फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Sony Xperia 10 IV में 6 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका  रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 SoC और Android 12 ऑपेरटिंग सिस्टम दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,644x3,840 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2,520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.