फोटोग्राफी लवर्स के लिए खुशखबरी, 108MP कैमरा वाला फोन मात्र 9999 रुपये में खरीदें

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, लेकिन बजट कम है तो Poco M6 Plus 5G आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2025 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Poco M6 Plus 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Poco M6 Plus 5G में FHD+ रेजॉल्यूशन वाली 6.79 इंच की LCD डिस्‍प्‍ले है।
  • Poco M6 Plus 5G में 5,030mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M6 Plus 5G में 6.79 इंच की IPS LCD डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Poco

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, लेकिन बजट कम है तो Poco M6 Plus 5G आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ग्राहक कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। वहीं अगर अपना पुराना फोन एक्सचेंज में देंगे तो काफी डिस्काउंट पा सकते हैं। आइए Poco M6 Plus 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco M6 Plus 5G Offers, Price 


फ्लिपकार्ट पर Poco M6 Plus 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। जबकि यह फोन बीते साल अगस्त में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके हिसाब से 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा देकर 6,800 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ इस बार पर निर्भर करता है कि एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन कैसी है।


Poco M6 Plus 5G Specifications


Poco M6 Plus 5G में FHD+ रेजॉल्यूशन वाली 6.79 इंच की IPS LCD डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है। डिस्प्ले पर प्रोटेक्‍शन के लिए गोरिल्‍ला ग्‍लास भी दिया गया है। M6 Plus 5G में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर काम करता है।


108 मेगापिक्सल कैमरा


कैमरा सेटअप की बात करें तो M6 Plus 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.5 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, इंफ्रारेड और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 एई

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.