फोन के अंदर 6.2 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आता है।
Sharp Aquos Sense 11 में 6.2 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: Sharp
जापानी कंपनी Sharp ने मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन Sharp Aquos Sense 11 के नाम से लॉन्च किया गया है। फोन के अंदर 6.2 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आता है। आउट ऑफ द बॉक्स फोन Android 17 पर रन करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ में कंपनी ने 36W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और विशेष फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Sharp Aquos Sense 11 को कंपनी ने जापानी मार्केट में लॉन्च किया है। इसके 8GB+128GB शुरुआती वेरिएंट की कीमत ¥94,600 (लगभग 55,555 रुपये) है। फोन को कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसकी सेल 26 नवंबर से शुरू होने की बात कही गई है। फोन Copper, Gold, Silver, और Black शेड्स में खरीदा जा सकता है।
Sharp Aquos Sense 11 में 6.2 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2,340 x 1,080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें 3000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फोन 240Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB तक रैम आती है, और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है जो 2TB तक स्टोरेज को बढ़ा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50.3MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ में OIS का सपोर्ट है। यह 50.3MP के अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आता है जिसमें 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिल जाता है। फोन में 32MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 36W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोन के अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर्स हैं, 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। फोन Wi-Fi 6E के सपोर्ट के साथ आता है। यह Bluetooth 5.2 को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP6X रेटिंग दी है। वहीं वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX5, IPX8, और IPX9 रेटिंग दी है। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन की मोटाई 7.6mm है। इसका वजन 157 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी