Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत

अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नया नहीं खरीद पा रहे हैं तो कंपनी आपके लिए एक और विकल्प लेकर आई है, जिससे आप किफायती दामों में Samsung के फ्लैगशिप फोन को अपना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹74,799 है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,18,999 है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,35,999 है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नया नहीं खरीद पा रहे हैं तो कंपनी आपके लिए एक और विकल्प लेकर आई है, जिससे आप किफायती दामों में Samsung के फ्लैगशिप फोन को अपना बना सकते हैं। हालांकि, आपको नया फोन नहीं बल्कि रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन मिलेगा। सैमसंग ने सर्टिफाइड री-न्यूड (CRN) प्रोग्राम इस साल मई में Samsung Galaxy S25, S25 Ultra और चुनिंदा A-सीरीज स्मार्टफोन के साथ शुरू किया गया था। Samsung ने आधिकारिक तौर पर Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को CRN प्रोग्राम में शामिल किया है। इस विस्तार से ग्राहक Samsung के थर्ड-जेनरेशन AI स्मार्टफोन को सीधे आधिकारिक स्टोर के जरिए रिफर्बिश्ड कंडीशन में खरीद पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26
Samsung Galaxy S26 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹74,799 जबकि इसका नया वेरिएंट सैमसंग की आधिकारिक साइट पर ₹79,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹91,799 है और इसका नया वेरिएंट ₹99,999 में लिस्ट किया गया है। इस हिसाब से Galaxy S26 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹5,200 सस्ता और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹8,200 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,18,999 और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,35,999 है। जबकि इन दोनों स्मार्टफोन के समान स्टोरेज वेरिएंट सैमसंग की आधिकारिक साइट पर ₹1,30,999 और ₹1,50,999 में लिस्ट किए गए हैं। इस हिसाब से Galaxy S26 Ultra का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,000 और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15 हजार सस्ता मिल रहा है।

सैमसंग रिफर्बिश्ड प्रक्रिया में हर डिवाइस की बारीकी से जांच, सफाई और टेस्टिंग होती है। किसी भी स्थिति में रिपेयर के लिए असली सैमसंग पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। हर यूनिट में ऐसी बैटरी होती है जो सैमसंग के आधिकारिक क्वालिटी, भरोसे और परफॉर्मेंस के स्टैंडर्ड्स पर खरी उतरती है। बिक्री से पहले फोन से पिछला सारा पर्सनल डेटा सुरक्षित रूप से हटा दिया जाता है और उन्हें सबसे नए सॉफ्टवेयर वर्शन पर अपडेट किया जाता है। इसके अलावा कंपनी सभी CRN Galaxy S26 डिवाइस के साथ 1 साल की स्टैंडर्ड मैन्युफैक्चरर वारंटी प्रदान करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.