Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Samsung ने आज भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Oppo Reno 16 और Xiaomi 17T से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 20:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है।
  • Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।
  • Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर है।

Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T

Photo Credit: Samsung /Oppo/Xiaomi

Samsung ने आज भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Oppo Reno 16 और Xiaomi 17T से हो रहा है। Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। जबकि Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Xiaomi 17T को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस किया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S26 FE, Oppo Reno 16 और Xiaomi 17T के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T

कीमत और स्टोरेज
Samsung Galaxy S26 FE के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है। जबकि Oppo Reno 16 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹66,999 और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹72,999 है। वहीं Xiaomi 17T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹64,999 और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹69,999 है। 


डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। वहीं Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। जबकि Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर आता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy S26 FE एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आता है। जबकि Oppo Reno 16 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। वहीं Xiaomi 17T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर चलता है।

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy S26 FE के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जबकि Oppo Reno 16 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Xiaomi 17T के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा, f/3.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।

फ्रंट कैमरा
Samsung Galaxy S26 FE में सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Oppo Reno 16 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Xiaomi 17T में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प
Samsung Galaxy S26 FE में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Oppo Reno 16 में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस आता है। जबकि Xiaomi 17T में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.