Samsung Galaxy S20 FE 5G में अब नहीं होगी टच स्क्रीन समस्या, फोन को मिला अप्रैल 2021 लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Samsung Galaxy S20 FE 5G के कुछ यूजर्स को फोन लॉन्च होने के थोड़े समय बाद ही इसमें समस्या आने लगी थी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2021 09:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE 5G को मिला नया अपडेट।
  • लॉन्च के बाद से आ रही फोन की टच स्क्रीन वाली समस्या से मिलेगी निजात।
  • Samsung की अन्य डिवाइसेज में भी लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच।

Samsung Galaxy S20 FE 5G को टच स्क्रीन इश्यू के लिए मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट।

Samsung Galaxy S20 FE 5G को एक नया अपडेट दिया जा रहा है। इससे लंबे समय से फोन में चली आ रही टच स्क्रीन की समस्या खत्म हो जायेगी। इस स्मार्ट फोन के लॉन्च होने के बाद से ही इसमें इस तरह की दिक्कतें थीं। इनके लिए Samsung ने अनेकों अपडेट निकाले। यह अपडेट भी उन्हीं में से एक है। इस अपडेट के साथ ही फोन को अप्रैल 2021 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल जायेगा। इसी के साथ Samsung Galaxy S20 FE 5G उन फोन की लिस्ट में शामिल हो गया है जिनको लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल चुका है। जिसमें Samsung Galaxy S20 FE, Galaxy A52 और Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन हैं।

SamMobile की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S20 FE 5G को मिली यह अपडेट फर्मवेअर नम्बर G781BXXU2CUD1 के साथ आयी है। चेंजलॉग में कथित तौर पर कहा गया है कि "टच स्क्रीन की स्थिरता अब पहले से बेहतर है।" जैसा कि बताया गया है कि यह भी एक अन्य अपडेट है। इसे फोन की टच स्क्रीन को बेहतर बनाने के लिए ही लाया गया है।

Samsung Galaxy S20 FE 5G के कुछ यूजर्स को फोन लॉन्च होने के थोड़े समय बाद ही इसमें समस्या आने लगी थी। एक पूर्वकालिक रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung ने कई सारे अपडेट इसी समस्या को कम करने के लिए किये थे।

अब SamMobile की ताजा रिपोर्ट ये कह रही है कि टच स्क्रीन की इस समस्या के लिए इससे पहले भी कई फर्मवेयर अपडेट किये गये थे। अब ये अपडेट उन सभी अपडेट के सामने चेंजलॉग में एक अंश मात्र है। वहीं इसके इतर एक और बात भी सामने आ रही है। वो ये कि इस अपडेट के माध्यम से उन सभी मुद्दों का भी सुधार किया जायेगा जो पिछले अपडेट में नहीं हो पाये थे।
Advertisement

बीते कुछ हफ्तों में कई सारी Samsung डिवाइसेज में अप्रैल 2021 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी भेज दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy A71, Galaxy S10 Lite और Galaxy S21 सीरीज़ भी शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.