Samsung ला रही 4GB रैम वाला ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन, Galaxy M05 का सपोर्ट पेज LIVE

Galaxy M05 को Galaxy M04 के सक्‍सेसर के रूप में जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M05 जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर सपोर्ट पेज लाइव
  • 4जीबी रैम मिल सकती है नए स्‍मार्टफोन में

सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी M05 के लिए ऑफ‍िशियल सपोर्ट पेज लाइव हो गया है।

Samsung Galaxy M05 : सैमसंग ने दिसंबर 2022 में Samsung Galaxy M04 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था और अब कंपनी उसके सक्‍सेसर के तौर पर Samsung Galaxy M05 को पेश कर सकती है। नया एम सीरीज स्‍मार्टफोन उसी प्राइस में आने की उम्‍मीद है जो M04 के लिए थे। Galaxy M05 को कई सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर देखा जा चुका है। अब इसका ऑफ‍िशियल सपोर्ट पेज कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर लाइव हो गया है। इसका यह मतलब लगाया जाना चाहिए कि Galaxy M05 की लॉन्चिंग जल्‍द होने वाली है। लिस्टिंग से फोन में मिलने वाली रैम का खुलासा भी हुआ है।  
 

Samsung Galaxy M05 India Launch, Features (Expected)

सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी M05 के लिए ऑफ‍िशियल सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। लिस्टिंग संकेत देती है कि Galaxy M05 को Galaxy M04 के सक्‍सेसर के रूप में जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन 4GB रैम को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कोई और स्‍पेसिफ‍िकेशंस अभी लिस्‍ट नहीं किए गए हैं। 
इससे पहले Galaxy A05 को मॉडल नंबर SM-M055F/DS के साथ ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर स्‍पॉट किया गया था। यह पता भी चला था कि फोन डुअल सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है। Wi-Fi Alliance सर्टिफ‍िकेशन साइट पर भी डिवाइस को देखा गया है। वहां से पता चला था कि फोन डुअल-बैंड 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi को सपोर्ट करता है। 

Samsung Galaxy M05 के बारे में इससे ज्‍यादा जानकारी नहीं है। अनुमान है कि फोन की उसी कीमत में लॉन्‍च किया जाएगा, जो Galaxy A04 के लिए रखी गई थीं। Galaxy M04 की शुरुआती कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 9,499 रुपये थी। उसका 4GB + 128GB वेरिएंट 10,499 रुपये में लिस्‍ट हुआ था। 

Samsung Galaxy M04 में मीडियाटेक का हीलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है। 5,000mAh की बैटरी फोन में है। 6.5 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसे एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ लॉन्‍च किया गया था। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन सेंसर 13 मेगापिक्‍सल का है साथ में 2 एमपी का सेकंडरी सेंसर है। फोन में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  3. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  3. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  7. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  8. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  10. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.