₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स

Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy F70 Pro 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F70 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Price

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए अल्फा ब्लैक और ऑरा ग्रीन कलर विकल्प में आता है। यह फोन बिक्री के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस है। Galaxy F70 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में Galaxy AI फीचर्स भी हैं, जिनमें सर्किल टू सर्च, जेमिनी वॉयस एसिस्टेंट, AI वॉयस ट्रांसक्रिप्शन, डायरेक्ट वॉइसमेल, नाउ बार समेत काफी कुछ शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy F70 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए HDR सपोर्ट वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 24 घंटे से ज्यादा यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से ज्यादा गेमिंग या 12 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की सुविधा देता है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.