फोन में दमदार Snapdragon 6 Gen 3 चिप लगी है। यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा से लैस होकर आता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है
Photo Credit: Flipkart
Samsung Galaxy F70 Pro 5G को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था। यह फोन मिडरेंज के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में शुमार है। लॉन्च के बाद अब फोन पर भारी डिस्काउंट आ गया है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। फोन में दमदार Snapdragon 6 Gen 3 चिप लगी है। यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा से लैस होकर आता है। इसके अंदर बड़ी बैटरी भी है जो 6000mAh की है। आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन फोन को अब 24,999 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। 1 हजार रुपये के सीधे डिस्काउंट पर यह खरीद सकते हैं। लेकिन रुकें, अगर फोन को और ज्यादा सस्ते में पाना चाहते हैं तो एक बैंक ऑफर भी लगा सकते हैं।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G को Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदने पर 1250 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। यानी फोन को कुल मिलाकर 2250 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत केवल 23,749 रुपये रह जाती है। अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में Galaxy AI फीचर्स भी हैं, जिनमें सर्किल टू सर्च, जेमिनी वॉयस एसिस्टेंट, AI वॉयस ट्रांसक्रिप्शन, डायरेक्ट वॉइसमेल, नाउ बार समेत काफी कुछ शामिल है।
Galaxy F70 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए HDR सपोर्ट वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी