Samsung Galaxy F54 5G Price: 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Galaxy F54 5G इस कीमत में जल्द होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy F54 5G फोन भारत में जल्द लॉन्च होने के आसार बताए गए हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 9 मई 2023 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F54 5G फोन भारत में जल्द लॉन्च होने के आसार बताए गए हैं।
  • इसका प्राइस 26-27 हजार रुपये के करीब हो सकता है।
  • फोन में Exynos 1380 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

यह फोन Galaxy M54 5G (फोटो में) के रीब्रैंडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F54 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को Google Play Console सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया जा चुका है। अब एक नए लीक में फोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और प्राइस रेंज के बारे में जानकारी सामने आई है। नए अपडेट से पता चलता है कि यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 26 हजार रुपये से 27 हजार रुपये तक बताई गई है। 

Samsung Galaxy F54 5G फोन भारत में जल्द लॉन्च होने के आसार बताए गए हैं। इसे Galaxy M54 5G का रीब्रैंडेड वर्जन कहा जा रहा है। टिप्स्टर देबायन रॉय (@Gadgetsdata) ने इस अपकमिंग फोन के बारे में Twitter पर कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। जिसके मुताबिक फोन भारत में अगले 15 दिनों के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। यानि कि मई के अंत तक यह फोन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। 
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी की भारत में कीमत (Samsung Galaxy F54 5G price in India) भी यहां बताई गई है। टिप्स्टर के मुताबिक, इसका प्राइस 26-27 हजार रुपये के करीब हो सकता है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी अब तक कई रिपोर्ट्स में लीक हो चुके हैं। जिनके मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह एक AMOLED पैनल बताया गया है। 

फोन में Exynos 1380 चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस के रियर में 108MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल का भी सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए यह फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। Galaxy F54 5G में 6,000mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  11. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.