Samsung Galaxy C55 5G फोन 8GB रैम और इस चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च! Geekbench पर हुआ लिस्ट

लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज को वापस लाने की योजना बना रहा है। Galaxy C55 5G को गैलेक्सी F55 और गैलेक्सी M55 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च करने की अटकलें हैं।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 20:48 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy C55 5G हो सकता है Galaxy F55 और M55 का रीब्रांडेड वर्जन
  • इसमें 8GB रैम के साथ Snapdragon 7 Gen 1 SoC मिल सकता है
  • Geekbench पर सिंगल-कोर में 1,026 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,384 स्कोर मिला
Samsung Galaxy C55 5G जल्द ही बाजार में आ सकता है। हाल ही में एक गीकबेंच लिस्टिंग ने इसके संभावित हार्डवेयर डिटेल्स को सामने रखा है। लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग Galaxy C-सीरीज हैंडसेट Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट के साथ आएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि हैंडसेट में 8GB रैम और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। Galaxy C55 5G के Galaxy F55 और Galaxy M55 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है।

MySmartPrice ने Samsung Galaxy C55 5G को मॉडल नंबर SM-C5560 के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में एक चिपसेट है, जिसका कोडनेम 'Taro' है। चिपसेट में ट्राय-क्लस्टर आर्किटेक्चर है जिसमें प्राइम CPU कोर 2.40 गीगाहर्ट्ज पर, तीन कोर 2.36 गीगाहर्ट्ज पर और चार कोर 1.86 गीगाहर्ट्ज स्पीड पर क्लॉक किए गए हैं। ये CPU फ्रीक्वेंसी और कोडनेम इशारा करते हैं कि हैंडसेट Snapdragon 7 Gen 1 SoC से पावर लेगा।

लिस्टिंग में Galaxy C55 5G पर 6.90GB मेमोरी दिखाई गई है। यह कागज पर 8GB रैम हो सकती है। बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। ये डिटेल्स पिछली रिपोर्ट से मेल खाती हैं। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 1,026 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,384 स्कोर मिला है।

कुछ हफ्ते पहले, Galaxy C55 5G Google Play कंसोल पर मॉडल नंबर m55xq के साथ सामने आया था। लिस्टिंग में डिवाइस में 1,080×2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 450ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने का संकेत दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस हो सकता है। अफवाह है कि इसमें 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी होगी।
Advertisement

लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज को वापस लाने की योजना बना रहा है। Galaxy C55 5G को Galaxy F55 और Galaxy M55 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च करने की अटकलें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.