Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत

Samsung Galaxy AI के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी कर रहा है। इसमें Gen Video और Bixby Action जैसे नए AI फीचर्स मिल सकते हैं। जानें संभावित कीमत और प्लान की डिटेल।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2026 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy AI के लिए Standard और Max प्लान ला सकता है
  • Max प्लान में चार गुना ज्यादा AI Usage Limit मिलेगी
  • Premium Subscription की शुरुआती कीमत 4.99 डॉलर हो सकती है

Samsung Galaxy AI के नए Premium Subscription में मिल सकते हैं एक्स्ट्रा AI फीचर्स

Samsung अपने Galaxy स्मार्टफोन में मिलने वाले AI फीचर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रहा है। अब तक कंपनी Galaxy AI के कई फीचर्स यूजर्स को फ्री में देती आई है, लेकिन आने वाले समय में इनका ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Galaxy AI Premium नाम के नए सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग कर रही है। इसमें यूजर्स को मौजूदा AI फीचर्स के लिए ज्यादा Usage Limit और कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट में इसके Max प्लान की कीमत 4.99 डॉलर प्रति महीने और 47.99 डॉलर सालाना बताई गई है।

SammyGuru के मुताबिक, Samsung के नए ऐप में Galaxy AI के लिए Standard और Max जैसे प्लान दिखाई दिए हैं। Standard प्लान फ्री रहेगा, लेकिन इसमें AI फीचर्स के इस्तेमाल की एक लिमिट हो सकती है। इस प्लान में Browsing Assist, Now Brief, Creative Studio, Smart Capture, Samsung Keyboard, Photo Assist और Personal Agent जैसे फीचर्स शामिल बताए गए हैं। यूजर्स को इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए पैसे नहीं देने होंगे, लेकिन तय लिमिट खत्म होने के बाद उन्हें क्रेडिट पैक्स खरीदने पड़ सकते हैं।

Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि Galaxy AI Premium के Max प्लान में फ्री प्लान के मुकाबले चार गुना ज्यादा यूसेज लिमिट मिल सकती है। इसके अलावा इसमें कुछ नए AI फीचर्स भी शामिल होंगे। इनमें Gen Video फीचर खास है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी फोटो से AI वीडियो बना सकेंगे। इसके अलावा Bixby Action फीचर भी आ सकता है, जो अलग-अलग ऐप्स में टास्क ऑटोमेट करने में मदद करेगा। तीसरा फीचर Daily Briefing बताया गया है, हालांकि अभी इसके काम करने के तरीके की जानकारी सामने नहीं आई है।

Photo Credit: Sammyguru

Samsung के ऐप में मिले कोड स्ट्रिंग्स के मुताबिक, Galaxy AI Premium Max प्लान की कीमत 4.99 डॉलर प्रति महीने हो सकती है। वहीं, सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए 47.99 डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं। भारतीय रुपये में यह कीमत करीब 470 रुपये प्रति महीने और 4,500 रुपये सालाना बैठती है। हालांकि, ये कीमतें अभी फाइनल नहीं हैं। रिपोर्ट में भी इन्हें संभावित कीमत बताया गया है। Credit Packs की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement

Samsung कथित तौर पर इस सब्सक्रिप्शन के लिए Early Access Program की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें शामिल होने वाले यूजर्स को टेस्टिंग पूरी होने के बाद खर्च की गई रकम वापस कर दी जाएगी। ऐप में मिले एक AI Version Code से संकेत मिलता है कि शुरुआत में यह सुविधा Galaxy S27 सीरीज तक सीमित रह सकती है। हालांकि, यह अभी सिर्फ एक अनुमान है और Samsung ने डिवाइस की लिस्ट या लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म नहीं की है।

फिलहाल Samsung की तरफ से Galaxy AI Premium को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे कब और किन देशों में लॉन्च करेगी। यह भी देखना होगा कि मौजूदा Galaxy स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा या नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  6. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  7. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  8. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  9. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  10. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.