Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है।
Samsung Galaxy A08 में 50MP कैमरा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। Galaxy A08 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G99+ 6nm चिपसेट से लैस है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Samsung Galaxy A08 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy A08 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,499 है। यह फोन डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिटेल पार्टनर, सैमसंग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत 6 महीने के लिए जीरो ब्याज वाली ईएमआई का ऑप्शन और NBFC पार्टनर के जरिए 9 महीने का ऑफर मिलता है।
Samsung Galaxy A08 में 6.7 इंच की HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो G99+ 6nm चिपसेट के साथ Arm Mali-G57 MC2 से लैस किया गया है। इसमें 4GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 चलता है। IP64 रेटिंग वाला यह फोन धूल और छींटों से सुरक्षित रह सकता है। इस फोन की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 197 ग्राम है।
Galaxy A08 में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के प्रोटेक्शन के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इसमें 6000mAh की बैटरी आती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी