Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट

नए सैमसंग फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। यह 6000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2026 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A08 4G में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
  • 4GB रैम, और 6GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज की पेअरिंग है।
  • तीन रंगों में लिस्ट किया गया है जिसमें डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन हैं।

Samsung Galaxy A08 4G में अफॉर्डेबल प्राइस में धांसू फीचर्स लिस्टेड हैं।

Photo Credit: Virgin Megastore

Samsung ने अपना नया बजट फोन Galaxy A08 4G चुपके से लिस्ट कर दिया है! फोन UAE में एक रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। फोन में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। नए सैमसंग फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। यह 6000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी फोन में दिया गया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स के साथ Samsung Galaxy A08 4G की प्राइसिंग कितनी है! 

Samsung Galaxy A08 4G Price, Availability

Samsung Galaxy A08 4G को UAE रिटेलर वेबसाइट पर देखा गया है। फोन की कीमत 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए AED 625 (लगभग लगभग 16,200 रुपये) है। इसे तीन रंगों में लिस्ट किया गया है जिसमें डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन शेड को शामिल किया गया है। फोन के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से अभी सामने नहीं आई है। Virgin Megastore UAE पर यह खरीद के लिए लिस्टेड है।

Samsung Galaxy A08 4G Specifications, Features

Samsung Galaxy A08 4G की लिस्टिंग बताती है कि नया Samsung फोन 6.7 इंच के PLS LCD डिस्प्ले से लैस होकर आता है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 2.2GHz तक क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस होकर आता है। Google Play Console के मुताबिक फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 को सपोर्ट करता है। इसमें 4GB रैम, और 6GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Samsung Galaxy A08 4G Camera

Samsung Galaxy A08 4G में रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2MP का डेप्थ कैमरा है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy A08 4G Battery

Samsung Galaxy A08 4G में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए डिवाइस IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन की मोटाई 8.0mm है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.