Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर iQOO Neo 10 और OnePlus Nord 6 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2026 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO Neo 10 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6

Photo Credit: Xiaomi/iQOO/OnePlus

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर iQOO Neo 10 और OnePlus Nord 6 से हो रही है। Redmi Note 17 Pro Max 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर है। जबकि iQOO Neo 10 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर आता है। आइए Redmi Note 17 Pro Max 5G, iQOO Neo 10 और OnePlus Nord 6 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6

कीमत और स्टोरेज

Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 है। जबकि iQOO Neo 10 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹43,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹48,999 है। वहीं OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹52,999 है।


डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Note 17 Pro Max 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। जबकि iQOO Neo 10 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। वहीं OnePlus Nord 6 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Redmi Note 17 Pro Max 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। जबकि iQOO Neo 10 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस है।

कैमरा सेटअप

Redmi Note 17 Pro Max 5G के रियर में f/1.5 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6P लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।  जबकि iQOO Neo 10 के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा  है। वहीं OnePlus Nord 6 के रियर में OIS, EIS और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Redmi Note 17 Pro Max 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि iQOO Neo 10 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। वहीं OnePlus Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W शाओमी हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि iQOO Neo 10 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 4G, 5G, आईआर ब्लास्टर, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि iQOO Neo 10 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी मिलता है। वहीं OnePlus Nord 6 में 5जी, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.