Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर है।
  • iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।

Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6

Photo Credit: Xiaomi/iQOO/OnePlus

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है। Redmi Note 17 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। वहीं iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिलता है। आइए Redmi Note 17 Pro 5G, iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6

कीमत और स्टोरेज

Redmi Note 17 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है। जबकि iQOO Z11 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-bit कलर डेप्थ और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Z11 में 6.83 इंच की कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 449PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 निट्स की HBM ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है।

प्रोसेसर

Redmi Note 17 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। वहीं iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Note 17 Pro 5G में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। वहीं iQOO Z11 एंड्रॉयड 16 बेस्ड Origin OS6 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप


Redmi Note 17 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5P लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z11 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Redmi Note 17 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z11 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Redmi Note 17 Pro 5G में आईआर ब्लास्टर, 4G, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि iQOO Z11 में 5G,  ओटीजी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

बैटरी बैकअप

Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 67W हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.