Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo Y400 Pro 5G vs Motorola Edge 60 5G: 30 हजार में कौन सा है बेस्ट

Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Vivo Y400 Pro 5G और Motorola Edge 60 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 09:03 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Vivo Y400 Pro 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है।
  • Motorola Edge 60 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है।

Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo Y400 Pro 5G vs Motorola Edge 60 5G

Photo Credit: Xiaomi/Vivo/Motorola

Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Vivo Y400 Pro 5G और Motorola Edge 60 से हो रही है। Redmi Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है। वहीं Vivo Y400 Pro 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola Edge 60 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Redmi Note 15 Pro 5G, Vivo Y400 Pro 5G और Motorola Edge 60 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo Y400 Pro 5G vs Motorola Edge 60 5G

कीमत और स्टोरेज
Redmi Note 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और  8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं Vivo Y400 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं Motorola Edge 60 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Motorola Edge 60 में 6.67 इंच की सुपर एचडी pOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, रेजोल्यूशन 2712x1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Redmi Note 15 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo Y400 Pro 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Motorola Edge 60 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi Note 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। जबकि Vivo Y400 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। वहीं Motorola Edge 60 एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप
Redmi Note 15 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo Y400 Pro 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Motorola Edge 60 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Redmi Note 15 Pro 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। जबकि Vivo Y400 Pro 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Motorola Edge 60 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E,ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

बैटरी बैकअप
Redmi Note 15 Pro 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,580mAh की बैटरी है। जबकि Vivo Y400 Pro 5G में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Motorola Edge 60 में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.