Redmi Note 14 SE 5G भारत में लॉन्च: 6GB रैम, 5010mAh बैटरी और Dolby Vision सपोर्ट, जानें कीमत

Redmi Note 14 SE 5G की सेल 7 अगस्त से Flipkart व Mi.com पर ऑनलाइन और पार्टनर रिटेल चैनल्स पर शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 SE 5G का इंडिया में प्राइस 14,999 रुपये है
  • इसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) दिया गया है
  • लॉन्च ऑफर में चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी

Redmi Note 14 SE 5G का इंडिया में प्राइस 14,999 रुपये है

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 SE 5G को आज इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 14 SE 5G Mediatek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन में 6.67-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन मिलता है। Android 15-बेस्ड HyperOS पर रन करने वाला स्मार्टफोन 5110mAh बैटरी से लैस आता है। हम यहां इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 14 SE 5G price in India, offers

Redmi Note 14 SE 5G का इंडिया में प्राइस 14,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन को Crimson Art, Mystic White और Titan Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन की सेल 7 अगस्त से Flipkart व Mi.com पर ऑनलाइन और पार्टनर रिटेल चैनल्स पर शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें, तो शुरुआती ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी।

Redmi Note 14 SE 5G specifications

Redmi Note 14 SE 5G Android 15-बेस्ड HyperOS पर चलता है। इसका डिस्प्ले साइज 6.67 इंच है और पैनल 
full HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 nits पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+, Dolby Vision और 2160Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपल रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra Soc पर काम करता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को जोड़ा गया है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) दिया गया है, जिसके साथ एक 8MP वाइड एंगल और एक 2MP लेंस जोड़ा गया है। वहीं, फ्रंट में 20MP शूटर शामिल है। फोन में 5,110mAh की बैटरी मिलती है, जो Mi TurboCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। फोन में डुअल-स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, IR Blaster, NFC, GPS, GLONASS, BEIDOU और GALILEO जैसे सारे जरूरी ऑप्शन मौजूद हैं। यह डिवाइस IP64 स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंट है। डायमेंशन की बात करें, तो इसकी मोटाई 7.99mm और वजन 190 ग्राम है।

Redmi Note 14 SE 5G की इंडिया में कीमत कितनी है?

Redmi Note 14 SE 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

Redmi Note 14 SE 5G किन कलर ऑप्शन्स में मिलेगा?

Redmi Note 14 SE 5G को Crimson Art, Mystic White और Titan Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Redmi Note 14 SE 5G का डिस्प्ले साइज क्या हैं?

Redmi Note 14 SE 5G में 6.67-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जो 2,100 निट्स ब्राइटनेस, Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन, Dolby Vision, HDR10+ और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Redmi Note 14 SE 5G में कौनसा प्रोसेसर है?

Redmi Note 14 SE 5G में MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जुड़ा है।

Redmi Note 14 SE 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

Redmi Note 14 SE 5G में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) है, जिसके साथ एक 8MP वाइड एंगल और एक 2MP लेंस जोड़ा गया है। वहीं, फ्रंट में 20MP शूटर शामिल है।

Redmi Note 14 SE 5G में कितनी बैटरी और चार्जिंग स्पीड है?

Redmi Note 14 SE 5G में 5,110mAh की बैटरी दी गई है, जो Mi TurboCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  2. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  3. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  4. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लैपटॉप लॉन्च, धांसू प्रोसेसर के साथ दमदार फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X9s में मिल सकती है 7,025mAh की बैटरी, इंटरनेशनल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  3. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  6. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  7. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
  9. अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
  10. Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.