Redmi Note 13 Turbo के फ्रंट डिजाइन का खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi Note 13 Turbo में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब Snapdragon 8 सीरीज चिप किसी मिड-टियर कैटेगरी के स्मार्टफोन में मिलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Turbo में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
  • Redmi Note 13 Turbo में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिल सकता है।
  • Redmi Note 13 Turbo के स्क्रीन के चारों ओर कोई प्लास्टिक ब्रैकेट नहीं है।

Redmi Note 13 Turbo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Douyin/Wang Teng Thomas

Redmi कथित तौर पर Redmi Note 13 Turbo को चीनी बाजार में लेकर आने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन का रीब्रांडेड या ट्वीक्ड वर्जन ग्लोबल मार्केट में Poco F6 के नाम से जारी किया जा सकता है। ऐसा अनुमान है कि Note 13 Turbo अगले महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो सकता है। रेडमी के जनरल मैनेजर और स्पोक्सपर्सन वांग टेंग थॉमस ने Douyin शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के जरिए Note 13 Turbo  स्मार्टफोन जैसा दिखने वाला एक वीडियो शेयर किया। यहां हम आपको Redmi Note 13 Turbo के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 13 Turbo के स्पेसिफिकेशंस


वीडियो में थॉमस ने आगामी Redmi स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन दिखाया, जो Redmi Note 13 Turbo है। फोन में एक फ्लैट डिस्प्ले है और इसकी चिन अन्य बेजेल्स की तुलना में थोड़ी चौड़ी है। बताया जा रहा है कि स्क्रीन के चारों ओर कोई प्लास्टिक ब्रैकेट नहीं है। हालांकि, रियर डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ या फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Redmi Note 13 Turbo में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब Snapdragon 8 सीरीज चिप किसी मिड-टियर कैटेगरी के स्मार्टफोन में मिलेगी। हाल ही में मॉडल नंबर 24069RA21C वाले एक Xiaomi फोन का चीन में 3C ऑथोरिटी पर नजर आया था। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि आगामी Poco F6 में सोनी IMX882 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। Note 13 Turbo पर भी यही कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.