6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Redmi Note 12 Pro सीरीज मई में होगी लॉन्च!

Redmi Note 12 Pro+ में भी समान कन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती है। लेकिन इसमें 4,300mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2022 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 Pro सीरीज में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है
  • TENAA लिस्टिंग में फोन के लॉन्च डेट के बारे में नहीं बताया गया है
  • भारत में इसका लॉन्च सितम्बर के करीब होगा

Redmi Note 11 Pro Plus को मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 11 सीरीज को लॉन्च हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है, लेकिन Redmi Note 12 Pro सीरीज को लेकर स्मार्टफोन बाजार गर्म होने लगा है। रेडमी के इस अपकमिंग फ्लैगशिप को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट किया गया है। इसके साथ में फोन के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया गया है। हालांकि, रेडमी की ओर से इस सीरीज को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है। TENAA पर आई इस लिस्टिंग से पता चलता है कि सीरीज चीन में मई 2022 में ही लॉन्च होगी। 

Redmi Note 12 Pro के लिए टिप्स्टर Digital Chat Station ने TENAA लिस्टिंग की इमेज Weibo पर शेयर की हैं। टिप्स्टर ने लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें फोन का मॉडल नम्बर 22041216C बताया गया है। इसके अलावा एक मॉडल नम्बर, 22041216UC का भी जिक्र किया गया है जो कि Redmi Note 12 Pro+ का बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार दोनों ही डिवाइसेज डाइमेंशन और डिस्प्ले साइज में एक जैसे हैं। 
Advertisement
 

Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+ specifications and features (tipped)

Redmi Note 12 Pro सीरीज में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि एक फुलएचडी प्लस पैनल होगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। दोनों ही मॉडल Android 12 OS के साथ आ सकते हैं जिस पर MIUI 13 की स्किन देखने को मिल सकती है। इसके डाइमेंशन  163.64 x 74.29 x 8.8mm बताए गए हैं। 

Redmi Note 12 Pro में 4,980mAh बैटरी बताई गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन 6GB RAM + 128GB वेरिएंट और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। 
Advertisement

Redmi Note 12 Pro+ में भी समान कन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती है। लेकिन इसमें 4,300mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इनके प्रोसेसर के बारे में कहा जा रहा है कि बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अबकी बार कंपनी इनमें MediaTek चिप का इस्तेमाल कर सकती है।  
 

Redmi Note 12 Pro, Note 12 Pro+ : Launch date (expected)

TENAA लिस्टिंग में फोन के लॉन्च डेट के बारे में नहीं पता लगता है, लेकिन अफवाहें कहती हैं कि सीरीज को मई में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि भारत में इसका लॉन्च सितम्बर के करीब होगा। 
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent camera performance
  • Premium design, IP53 rating
  • Quality multimedia experience
  • Super-fast charging, good battery life
  • Feature-rich software with minimal bloatware
  • Capable overall performance
  • Bad
  • Much more expensive than its predecessor
  • Does not ship with Android 13
  • Haptics could have been better
  • Ultra-wide camera performance needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4980 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2000 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.