Redmi Note 12 Pro 4G थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर स्पॉट, Redmi Note 11 Pro (2023) के नाम से होगा लॉन्च!

कंपनी ने हाल ही में चीन में Redmi Note 12 Pro 5G को लॉन्च किया था। इसके साथ में दो और मॉडल्स, Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+, भी लॉन्च किए गए थे।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 Pro 4G फोन जल्द लॉन्च हो सकता है।
  • फोन को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर स्पॉट किया गया है।
  • इस फोन का मॉडल नम्बर वही है जो Redmi Note 11 Pro (2023) के लिए है।

Redmi Note 12 Pro 5G को कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था।

Redmi Note 12 Pro 4G फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर स्पॉट किया गया है। इस फोन का मॉडल नम्बर वही है जो Redmi Note 11 Pro (2023) का था और जिसे TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अब कहा जा रहा है कि यही स्मार्टफोन अलग-अलग नामों से अलग-अलग मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

कंपनी ने हाल ही में चीन में Redmi Note 12 Pro 5G को लॉन्च किया था। इसके साथ में दो और मॉडल्स, Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+, भी लॉन्च किए गए थे। फोन में 120Hz वाला OLED डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी दी गई है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने Redmi Note 12 Pro 4G की कथित लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इसमें फोन का मॉडल नम्बर 2209116AG मेंशन किया गया है। हाल ही में यही मॉडल नम्बर Redmi Note 11 Pro (2023) के लिए TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। कहा जा रहा है कि कंपनी Redmi Note 12 Pro 4G को अलग-अलग मार्केट्स में अलग अलग नामों से लॉन्च कर सकती है। 

Redmi Note 12 Pro 4G की कथित लिस्टिंग बताती है कि यह फोन GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। लिस्टिंग में ये भी पता चलता है कि फोन चीन में निर्मित है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसके लॉन्च की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इस खबर को पूरा सत्य नहीं माना जा सकता है। 

Redmi Note 12 Pro 5G को कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1699 युआन (लगभग 19,300 रुपये) है जिसमें इसका 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट है। फोन में 12जीबी रैम दी गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000एमएएच बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.