Redmi K80 Pro फोन 16GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi K80 Pro में पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 Pro में 6.67 इंच का TCL M9 OLED 2K फ्लैट पैनल मिलता है।
  • फोन में कंपनी ने 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है।
  • यह 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Redmi K80 Pro में 2K OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K80 Pro को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ में कंपनी ने Redmi K80 और Redmi K80 Pro Champion Edition को भी उतारा है। Redmi K80 Pro फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह फोन 2K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में कंपनी ने 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Redmi K80 Pro price

Redmi K80 Pro फोन 12GB+256GB वेरिएंट से शुरू होता है जिसकी कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,000 रुपये) है। फोन का टॉप एंड वेरिएंट 16GB+1TB कंफिग्रेशन में लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 4,799 युआन (लगभग 55,900 रुपये) है। फोन को कंपनी ने Snow Rock White, Mountain Green, और Midnight Black कलर्स में लॉन्च किया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
 

Redmi K80 Pro specifications

Redmi K80 Pro में 6.67 इंच का TCL M9 OLED 2K फ्लैट पैनल मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे क्लियर और ब्राइट स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 3200×1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। आंखों पर स्क्रीन का बुरा प्रभाव न पड़े इसके लिए कंपनी ने इसमें Qingshan Eye Care 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 

फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है। इसके साथ ही इसमें एक डेडीकेटेड D1 गेमिंग चिप भी कंपनी ने दी है। यहा शाओमी के HyperOS 2 पर रन करता है। फोन में कंपनी ने चार रैम-स्टोरेज वेरिएंट दिए हैं। इसमें 16 जीबी तक रैम मिलती है और 1TB तक स्टोरेज मिल जाती है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (Light Fusion 800 सेंसर) मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है। दूसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड Samsung S5KKD1 सेंसर है। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जो कि Samsung S5KJN5 सेंसर है। यह 2.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में फोन 20MP सेंसर से लैस है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ में कंपनी 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी है और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
Advertisement
 

Redmi K80 Pro Champion Edition

Redmi K80 Pro Champion Edition का डिजाइन Lamborghini Huracán GT3 EVO2 से प्रेरित है। इसमें Lamborghini ब्रैंडिंग है और Y शेप लाइन्स इसके रियर पैनल पर दी गई हैँ। फोन 16GB+1TB कंफिग्रेशन में पेश किया गया है। इसमें कस्टमाइज्ड एक्सेसरी मिलती हैं जिसमें चार्जर, डेटा केबल, शील्ड शेप का सिम इजेक्टर टूल, प्रोटेक्टिव केस, और यूजर मेन्युअल शामिल हैं। इसमें कस्टम थीम और वॉलपेपर भी दिए गए हैं। फोन को कंपनी ने एक्सक्लूसिव डार्क ग्रे और ग्रीन कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 4999 युआन (लगभग 58,200 रुपये) है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  6. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  7. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  8. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  2. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  3. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  4. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  5. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  6. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  7. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  8. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  9. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.