Redmi 14C होगा MediaTek Helio G81 के साथ जल्द लॉन्च, यहां आया नजर

Xiaomi कथित तौर पर Redmi 14C स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Redmi 14C को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • Redmi 14C को हाल ही में IMEI डाटाबेस पर देखा गया है।
  • Redmi 14C में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर मिल सकता है।

Redmi 13C में 6.74 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Redmi 14C को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में Redmi 14C को IMEI डाटाबेस पर देखा गया है। पहले 2409BRN2CL मॉडल नंबर के तौर पर देखा गया यह स्मार्टफोन अब आधिकारिक तौर पर Redmi 14C के तौर पर लिस्ट है, जिससे जल्द लॉन्च होने का सुझाव मिल रहा है। यहां हम आपको Redmi 14C के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi 14C आया यहां नजर


Redmi 14C, "C3N" और "C3NL" में इंटरनल मॉडल नंबर हैं। हाइपरओएस सोर्स कोड में मौजूद जानकारी के अनुसार, Redmi 14C पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Helio G81 प्रोसेसर पर बेस्ड है हालांकि, Xiaomi ने प्रोसेसर के नाम में कुछ गलतियां की हो सकती हैं।

आपको बता दें कि Redmi 13C को Helio G85 के साथ लॉन्च किया गया था। इसलिए हो सकता है कि वे नए मॉडल में "G81" प्रोसेसर का इस्तेमाल नहीं करना चाहें। आपको बता दें कि यह प्रोसेसर MT6768 पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में “Helio G91 Ultra” नाम के प्रोसेसर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नाम में बदलाव के अलावा Redmi 14C काफी हद तक Redmi 13C के जैसा ही परफॉर्मेंस करेगा।

Redmi 14C को IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर 2409BRN2CL के साथ देखा गया है। अन्य मॉडल नंबर भी नए स्मार्टफोन के हैं। नए Redmi 14C को भारत और चीनी मार्केट समेत इंटरनेशनल मार्केट में बेचा जाएगा। Redmi 14C ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस 1.0 के साथ आएगा। स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का अभी तक पता नहीं चला है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.