50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi 13C और 13C 5G लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये से शुरू

Redmi 13C में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13C के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
  • Redmi 13C 5G के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
  • Redmi 13C में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Redmi 13C में 6.74 इंच का डिस्प्ले है।

Photo Credit: Redmi

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने भारत में अपने नए सी-सीरीज स्मार्टफोन Redmi 13C और Redmi 13C 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये स्मार्टफोन 7,999 रुपये से लेकर 13,499 रुपये में मिलेंगे। Redmi 13C में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Redmi 13C और 13C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi 13C और 13C 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi 13C के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। और 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है।

इसके अलावा Redmi 13C 5G के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 और 8GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।
Advertisement

इन स्मार्टफोन को Mi.com, Xiaomi Retail और Amazon से खरीदा जा सकता है, जहां पर ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये डिस्काउंट भी मिलेगा। Redmi 13C की बिक्री 12 दिसंबर को 12 बजे होगी, वहीं Redmi 13C 5G बाजार में 16 दिसंबर से उपलब्ध होगा।


Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Redmi 13C में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ Mali-G57 MP2 GPU शामिल है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जासकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 13C के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी लैस है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के साथ सिर्फ 10W चार्जर ही आता है।


Advertisement
Redmi 13C 5G के स्पेसिफिकेशंस


Redmi 13C 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ SoC है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU शामिल है। Redmi 13C 5G को Startrail Black, Startrail Silver और Startrail Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.