50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ Red Magic 9S Pro लॉन्च, जानें सबकुछ

Red Magic 9S Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 9S Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Red Magic 9S Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Red Magic 9S Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग वर्जन है।

Red Magic 9S Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Red Magic

Red Magic ने ग्लोबल मार्केट में Red Magic 9S Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। 9S Pro में नया लुक और स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं। Red Magic 9S Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Red Magic 9S Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Red Magic 9S Pro Price


RedMagic 9S Pro चार वेरिएंट Snowfall: 16GB RAM/512GB स्टोरेज, Sleet: 12GB RAM/256GB स्टोरेज, Cyclone: 16GB RAM/512GB स्टोरेज और Frost: 12GB RAM/256GB स्टोरेज में उपलब्ध है।
Advertisement

RedMagic 9S Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत USD 649 (लगभग 54,226 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत USD 799 (लगभग 66,760 रुपये) है। अर्ली बर्ड ऑफर 23 जुलाई से 30 जुलाई, 2024 तक जारी रहेंगे, इस दौरान ग्राहक $30 (लगभग 2,506 रुपये) का डिस्काउंट पाने के लिए redmagic.gg पर डिवाइस रिजर्व कर सकते हैं।


Red Magic 9S Pro Specifications


Red Magic 9S Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 10-bit कलर डेप्थ, 100% DCI-P3 कलर गेमट कवरेज और 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में DC डिमिंग और 21600Hz PWM डिमिंग भी शामिल है। अन्य एआई फीचर्स में स्मार्ट नेविगेटर शामिल है, जो रियल टाइम गेम में सुझाव और वॉयस टाइपिंग प्रदान करता है, एआई ट्रिगर, प्लेस्टाइल के आधार पर कस्टमाइजेबल शोल्डर बटन एक्शन की सुविधा देता है और साउंड रिकगनिशेन जो कि डिसिजन मेकिंग के लिए इन गेम साउंड की पहचान करती है।
Advertisement

Magic 9S Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग वर्जन और Adreno 750 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB, 16GB या 24GB LPDDR5X RAM और 256GB, 512GB या 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Redmagic OS 9.5 पर काम करता है। इसमें ड्यूल सिम कार्ड दिया गया है। Red Magic 9S Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल Samsung GN5 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड Samsung JN1 कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो GigaDevice GC02M1 कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें DTSULTRA के साथ ड्यूल 1115K स्पीकर और तीन माइक्रोफोन शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm ऑडियो जैक, 5G NSA/SA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस (L1/L5) + GLONASS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो स्मार्टफोन की लंबाई 163.98 मिमी, चौड़ाई 76.35 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 229 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  3. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  7. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  8. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  9. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  10. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.