Realme के पहले हेडफोन TechLife Studio H1 होंगे 15 अक्टूबर को लॉन्च, फीचर्स अभी से जान लें

Realme भारत में 15 अक्टूबर को Realme P1 Speed 5G और कंपनी का पहले हेडफोन TechLife Studio H1 लाने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 10:36 IST
ख़ास बातें
  • Realme TechLife Studio H1 में 40mm बड़ा PET डायाफ्राम दिया गया है।
  • TechLife Studio H1 हाई क्वालिटी ऑडियो के लिए Hi-Res LDAC से लैस हैं।
  • Realme TechLife Studio H1 43dB तक हाइब्रिड नॉयज कैंसलेशन प्रदान करते हैं।

Realme TechLife Studio H1 में 40mm बड़ा PET डायाफ्राम है।

Photo Credit: Realme

Realme भारतीय बाजार में 15 अक्टूबर को Realme P1 Speed 5G स्मार्टफोन और कंपनी का पहले हेडफोन TechLife Studio H1 को लाने वाला है। इन हेडफोन में 40mm बड़ा PET डायाफ्राम दिया गया है। हेडफोन स्लीक मैट मैटल फिनिश डिजाइन के साथ आते हैं। आइए TechLife Studio H1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme TechLife Studio H1 Price & Availability


Realme TechLife Studio H1 की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। Flipkart लिस्टिंग से सुझाव मिलता है इनकी बिक्री 21 अक्टूबर को शुरू हो सकती है। हेडफोन मिडनाइट मैजिक, आइवरी बीट्स और क्रिमसन बीट्स में उपलब्ध है।


Realme TechLife Studio H1 Specifications


Realme TechLife Studio H1 में 40mm बड़ा PET डायाफ्राम दिया गया है जो कि बेहतर ऑडियो प्रदान करता है। हाई क्वालिटी ऑडियो प्लेबैक के लिए ये हेडफोन Hi-Res LDAC से लैस हैं। इसके अलावा हेडफोन सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करने के लिए 360 डिग्री स्पेटियल साउंड इफेक्ट्स प्रदान करते हैं। ये हेडफोन 43dB तक हाइब्रिड नॉयज कैंसलेशन प्रदान करते हैं, जिससे बैकग्राउंड नॉयज कम हो जाता है और यूजर्स आसानी से अपने ऑडियो पर फोकस कर सकते हैं।
Advertisement

डिजाइन की बात करें तो ये हेडफोन स्लीक मैट मैटल फिनिश, कस्टम फिट के लिए एडजेस्टेबल बीम, आसानी से यूज होने वाले फंक्शन बटन, पोर्टेबिलिटी के लिए कॉलेप्सेबल मैटल शाफ्ट और लंबे समय तक हेडफोन इस्तेमाल के दौरान कफर्ट प्रदान करने के लिए सॉफ्ट मेमोरी फोन कूशन से लैस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Realme सिंगल चार्ज में 70 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जिससे यूजर्स सिंगल चार्ज में 70 घंटे की बैटरी लाइफ पा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.