Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट?

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Poco C85x 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Poco C85x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर चलता है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

Photo Credit: Realme/Poco/Samsung

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Poco C85x 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है। Poco C85x 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Realme P4 Lite 5G, Poco C85x 5G और Samsung Galaxy F70e 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

Advertisement

कीमत


Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Poco C85x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Poco C85x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco C85x 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme P4 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Poco C85x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। वहीं Poco C85x 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Realme P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Poco C85x 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Realme P4 Lite 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। वहीं Poco C85x 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.