Realme Narzo 70 Pro 5G करेगा 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जानें सबकुछ

Realme ने पुष्टि की है कि Narzo 70 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, ब्रांड ने बैटरी साइज का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Pro 5G 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
  • Realme Narzo 70 Pro 5G में 120Hz OLED पैनल है।
  • Realme Narzo 70 Pro में Sony IMX890 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Realme Narzo 70 Pro 5G फोन 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

Photo Credit: Realme

Realme अपने आगामी स्मार्टफोन Realme Narzo 70 Pro 5G को 19 मार्च को लॉन्च करने वाला है। आधिकारिक घोषणा से पहले कंपनी धीरे-धीरे स्मार्टफोन के बारे में खुलासा कर रही है। यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग कैसेपिटी का सपोर्ट करेगा। यहां हम आपको Realme Narzo 70 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo 70 Pro 5G की कीमत


कीमत की बात करें तो भारत में Realme Narzo 70 Pro 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम होने की संभावना है। Realme ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह लॉन्च तारीख को शाम 6 बजे पर Narzo 70 Pro 5G की अर्ली बर्ड सेल शुरू करेगा। इस सेल में फोन खरीदने वालों को Buds T300 TWS ईयरबड्स का नया ग्रीन वेरिएंट फ्री मिलेगा। इसके अलावा खरीदारों को अन्य ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा जैसे बैंक कार्ड के जरिए 2,000 रुपये का डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई आदि। 


Realme Narzo 70 Pro 5G फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी


Realme ने पुष्टि की है कि Narzo 70 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, ब्रांड ने बैटरी साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि यह 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा, जो अब मिड-कैटेगरी फोन के लिए स्टैंडर्ड बन गई है। Narzo 70 Pro 5G की खासियत यह है कि इसमें पहले की तुलना में 65 प्रतिशत कम प्रीलोडेड ऐप्स होंगे। इसके अलावा हैंड्स-फ्री इस्तेमाल के लिए स्मार्टफोन में कई एयर जेस्चर के लिए सपोर्ट होगा। ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उस चिपसेट की पुष्टि नहीं की है जो Narzo 70 Pro को पावर देगा।

Narzo 70 Pro 5G में 120Hz OLED पैनल है जो रेन वॉटर टच के लिए सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ Sony IMX890 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। डिजाइन के मामले में Narzo 70 Pro में आर्क डिजाइन के साथ पीछे की तरफ ड्यूल टोन ग्लास पैनल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.