Realme Narzo 10 और Redmi Note 9 Pro में कौन बेहतर?

Realme Narzo 10 में MediaTek Helio G80 चिपसेट 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसी तरह Redmi Note 9 Pro भी कुछ दमदार फीचर्स से लैस आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 मई 2020 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10 की भारत में कीमत 11,999 रुपये
  • 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बिकता है Redmi Note 9 Pro
  • दोनों स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से हैं लैस

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुुरू होती है

Realme Narzo 10 को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया था। नए मॉडल में ग्राहकों को क्वाड रियर कैमरा सेटअप और दमदार MediaTek Helio G80 चिपसेट मिलता है। रियलमी नार्ज़ो 10 में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है और यह क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा जैसे फीचर भी दिया गया है। हालांकि, Realme Narzo 10 को Redmi Note 9 Pro से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है, जो नार्ज़ो 10 की तरह ही कई दमदार फीचर्स से लैस आता है। यहीं कारण है कि इस समय नए मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में रहने वालों के लिए इन दोनों स्मार्टफोन में चयन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा होगा।

यही कारण है कि आज यहां हम Redmi Note 9 Pro के साथ Realme Narzo 10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना कर रहे हैं, ताकि आपको अपना बेस्ट पिक तय करने में मदद मिल सके।
 

Realme Narzo 10 vs Redmi Note 9 Pro: Price in India

भारत में रियलमी नार्ज़ो 10 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। स्मार्टफोन देट ग्रीन और दैट व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया है। Realme Narzo 10 की भारत में बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर होगी। रियलमी नार्ज़ो 10 की पहली सेल 18 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

वहीं, दूसरी ओर रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये का है। Redmi Note 9 Pro देश में ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग में उपलब्ध है और लिमिटेड सेल के जरिए बेचा जा रहा है।

 

Realme Narzo 10 vs Redmi Note 9 Pro: Specifications

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दी गई है। Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर डुअल-सिम (नैनो) Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। स्मार्टफोन 6 जीबी तक रैम विकल्प के साथ आता है। रेडमी नोट 9 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
 

Realme Narzo 10 vs Redmi Note 9 Pro: Camera

स्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। Realme Narzo 10 का सेल्फी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Advertisement

वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो भी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। Redmi Note 9 Pro में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

 

Realme Narzo 10 vs Redmi Note 9 Pro: Battery, Connectivity

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।
Advertisement

Realme Narzo 10 में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।

बात करें रेडमी नोट 9 प्रो की तो कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन के पावर बटन पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रियलमी नारज़ो 10 बनाम रेडमी नोट 9 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.50 इंच6.67 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी80क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच5020 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.506.67
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी80क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-512

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हां-
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Realme UIMIUI 11

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
-हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Android की ये 5 सीक्रेट सेटिंग्स ऑन करते ही फोन लगेगा बिल्कुल नया, स्पीड भी हो जाएगी डबल!
  3. Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  3. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  4. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  5. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  6. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  8. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  9. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.