Realme Buds Air 5 और Buds Air 5 Pro लॉन्च, कम दाम में स्पैटियल ऑडियो से लेकर ANC जैसे फीचर्स, 40 घंटे चलेगी बैटरी

Realme Buds Air 5 Pro में 11mm बेस ड्राइवर और 6mm ट्वीटर दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में 50dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 16:00 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Realme Buds Air 5 की कीमत 3,699 रुपये है।
  • Realme Buds Air 5 Pro में 11mm बेस ड्राइवर और 6mm ट्वीटर दिए गए हैं।
  • Realme Buds Air 5 में 50dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट मिलता है।

Realme Buds Air 5 Pro में 11mm बेस ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज Realme 11 5G और Realme 11x 5G स्मार्टफोन के साथ नए ईयरबड्स Realme Buds Air 5 और Air 5 Pro लॉन्च कर दिए हैं। नए ईयरबड्स LDAC कोडेक, हाई लेवल नॉयज कैंसलेशन और स्पैटियल ऑडियो जैसे फ्लैगशिप फीचर्स से लैस हैं। यहां हम आपको Realme के नए ईयरबड्स के बारे में बता रहे हैं।


Realme Buds Air 5 और Air 5 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme Buds Air 5 की कीमत 3,699 रुपये है। यह कलर ऑप्शन के मामले में Deep Sea Blue और Arctic White में उपलब्ध है। ये ईयरबड्स बिक्री के लिए 26 अगस्त से Realme.com, Flipkart और रिटेल स्टोरेज पर उपलब्ध होंगे। शुरुआती सेल के दौरान ईयरबड्स को 3,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme Buds Air 5 Pro की कीमत 4,999 रुपये है। ये Astral Black और Sunrise Beige कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। ये ईयरबड्स Realme.com, Amazon.in और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पहली सेल के दौरान ये ईयरबड्स 4,499 रुपये में मिलेंगे।


Realme Buds Air 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Realme Buds Air 5 Pro में 11mm बेस ड्राइवर और 6mm ट्वीटर दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में 50dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन मिलता है जो कि बिना रुकावट कॉल, एनवायर्मेंटल नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इनमें स्पैटियल ऑडियो और LDAC कोडेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Realme Buds Air 5 Pro एक बार चार्ज होकर 40 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड्स 10 घंटे तक चल सकता है, वहीं ANC ऑन होने पर 7 घंटे तक चल सकता है। ये ईयरबड्स क्विक 10 मिनट चार्जिंग में 7 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करते हैं। सेफ्टी के लिए IPX5 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। इसमें ड्यूल डिवाइस कनेक्शन 2.0 का सपोर्ट मिलता है।


Realme Buds Air 5 के स्पेसिफिकेशंस


Realme Buds Air 5 में 50dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट मिलता है। ये ईयरबड्स 12.4mm टाइटेनाइज्ड पावरफुल साउंड प्रदान करते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ AAC और SBC ऑडियो कोडेट का सपोर्ट मिलता है जो कि बेहतर ऑडियो क्वालिटी प्रदान करते हैं। टच गेस्चर कंट्रोल से इन्हें आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इन ईयरबड्स में 6 माइक्रोफोन और AI ENC नॉयज रिडक्शन फीचर मिलता है। गेमिंग मोड के दौरान 45ms सुपर लो लेटेंसी मोड मिलता है। रियलमी लिंक ऐप के जरिए ईयरबड्स में नॉयज कैंसलेशन, अपडेट आदि समेत काफी कुछ कस्टमाइज किया जा सकता है। पानी से सुरक्षा के लिए IPX5 रेटिंग मिलती है। बैटरी की बात करें तो ये एक्टिव नॉयज कैंसलेशन के बिना 7 घंटे तक और ANC के साथ 4.5 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं केस के साथ इन्हें 38 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सिर्फ 10 मिनट चार्ज होकर 7 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  2. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  3. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  4. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  5. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  6. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  7. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  8. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  9. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  10. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.