Realme 12 Pro होगा 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च! रेंडर्स में दिखा डिजाइन

Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ को हाल ही में TENAA लिस्टिंग में देखा गया था जिससे पता चला है कि दोनों स्मार्टफोन में एक कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा आ सकता है।
  • इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखता है जिसमें चार कटआउट हैं।
  • फोन ट्रिपल कैमरा के साथ LED फ्लैश के साथ आ सकता है।

Realme 11 Pro का सक्सेसर होगा Realme 12 Pro फोन।

Photo Credit: Realme

Realme 12 सीरीज जल्द ही लॉन्च हो सकती है। अफवाह है कि यह जनवरी के अंत तक लॉन्च की जा सकती है। Realme 12 सीरीज में कंपनी Realme 12, Realme 12 Pro, और Realme 12 Pro Plus को लॉन्च कर सकती है। सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर लीक्स और रेंडर्स पिछले कई महीनों से सामने आ रहे हैं। अब लेटेस्ट लीक में एक जाने माने टिप्स्टर ने Realme 12 Pro के रेंडर्स को शेयर किया है। जिसमें फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स का पता चलता है। 

Realme 12 Pro कंपनी की अपकमिंग सीरीज में चर्चित स्मार्टफोन मॉडल है जिसके लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक हुए हैं। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के रेंडर शेयर किए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि फोन में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है और बेजल्स बहुत पतले हैं। यानी कि डिवाइस एक आकर्षक लुक के साथ आने वाला है। डिस्प्ले में सेंटर में पंचहोल है जिसमें सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। रियर पैनल को देखें तो इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखता है जिसमें चार कटआउट हैं। यानी कि फोन ट्रिपल कैमरा के साथ LED फ्लैश के साथ आ सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी TENAA लिस्टिंग के रेंडर्स को शेयर किया है।

रियलमी 12 प्रो के कलर वेरिएंट्स के बारे में भी यहां जानकारी मिलती है। Realme 12 Pro के लिए टिप्स्टर ने तीन कलर वेरिएंट बताए हैं जिनमें ब्लैक, ओरेंज, और व्हाइट शामिल हैं। यह भी कहा गया है कि Realme 11 सीरीज की तरह इसमें वेगन लैदर फिनिश कंपनी जारी रख सकती है। जबकि ब्लैक कलर मॉडल में ग्लास बैक फिनिश देखने को मिल सकती है। 

Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ को हाल ही में TENAA लिस्टिंग में देखा गया था जिससे पता चला है कि दोनों स्मार्टफोन में एक कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। दोनों स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकते हैं। Realme 12 Pro में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा आ सकता है। जबकि Realme 12 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। दोनों स्मार्टफोन में रियर की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.