Poco X3, Realme 7 Pro और Redmi Note 9 Pro Max में कौन बेहतर?

यदि आप भी दुविधा में हैं कि इन तीनों फोन में कौन बेहतर है या इनमें आपस में कितनी समानताएं या अंतर हैं तो चिंता न करें। हम यहां Poco X3, Realme 7 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की तुलना कर रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 और Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है
  • 19,999 रुपये से शुरू होता है Relame 7 Pro
  • तीनों फोन में मिलता है 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Poco X3 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है

Poco X3 को 22 सितंबर को भारत में लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि फोन मौजूदा Poco X2 का अपग्रेड है, जिसे इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। पोको एक्स3 की खासियत 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10 सर्टिफिकेशन से लैस फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 64-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स682 प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh क्षमता की बैटरी है। स्पेसिफिकेशन्स शीट को देखा जाए तो फोन फीचर्स से लोडेड महसूस होता है। हालांकि जिस कीमत में Poco X3 लॉन्च हुआ है, उस कीमत में कई धुरंधर पहले से ही मार्केट में अपने पैर जमाए बैठे हैं। जी हां, हम Realme 7 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की बात कर रहे हैं। रियलमी 7 प्रो को कंपनी ने हाल ही में अपने बेड़े में शामिल किया है और Redmi Note 9 Pro Max कुछ समय से सब-20,000 सेगमेंट के बज़ार में स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा रहा है। हालांकि रियलमी 7 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत अन्य दो फोन से अधिक है। फिर भी तीनों अपनी कीमत के हिसाब से कुछ जबरदस्त स्पेसिफिकेशन लेकर आते हैं।

यही वजह है कि हम पोको एक्स3 की तुलना रियलमी 7 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से किए बिना रह नहीं पाए। अब यदि आप भी दुविधा में हैं कि इन तीनों फोन में कौन बेहतर है या इनमें आपस में कितनी समानताएं या अंतर हैं तो चिंता न करें। हम यहां Poco X3, Realme 7 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की तुलना कर रहे हैं।
 

Poco X3 vs Realme 7 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: price in India

पोको एक्स3 के बेस 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 है। Poco X3 का टॉप-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। फोन दो रंग के विकल्पों में पेश किया गया है - कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे। यह 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।

वहीं, रियलमी 7 प्रो की कीमत भारत में 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Realme 7 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट रंग में आता है। 
Advertisement

आखिर में Redmi Note 9 Pro Max आता है, जो दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी भारत में कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 18,499 रुपये है। फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक रंग विकल्पों में आता है।
 

Poco X3 vs Realme 7 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एक्स3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI for Poco 12 पर चलता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10 सपोर्ट मिलता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco X3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट, एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम से लैस आता है।
Advertisement

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।


Advertisement
दूसरी ओर, डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी दी गई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।
 

Poco X3 vs Realme 7 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: cameras

तस्वीरों और वीडियो के लिए, पोको एक्स3 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स682 प्राइमरी सेंसर एफ/1.73 लेंस के साथ, 13-मेगापिक्सल सेंसर 119-डिग्री वाइड-एंगल एफ/2.2 लेंस के साथ, एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और आखिर में, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर मिलता है। फ्रंट में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जिसे होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।
Advertisement

Realme 7 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमसेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

अब बात Redmi Note 9 Pro Max की करें तो यह फोन भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें भी 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। रियलमी 7 प्रो की तरह ही रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स का सेल्फी कैमरा भी 32 मेगापिक्सल सेंसर से लैस आता है।
 

Poco X3 vs Realme 7 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: battery, connectivity

पोको एक्स3 में 128 जीबी तक यूएफएस 2.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस / ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Poco X3 एक विशाल 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है और फोन में IP53 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

रियलमी 7 प्रो में 128 जीबी तक UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। Realme 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह कंपनी की अपनी 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।


Redmi Note 9 Pro Max में 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Poco X3 का डायमेंशन 165.3x76.8x9.4 एमएम और वज़न 215 ग्राम है। वहीं, Realme 7 Pro का डायमेंशन 160.9x74.3x8.7 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है। Redmi Note 9 Pro Max का डायमेंशन 165.5x76.6x8.8 एमएम और वज़न 209 ग्राम है।
 
Poco X3 बनाम रियलमी 7 प्रो बनाम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.40 इंच6.67 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी8 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
6000 एमएएच4500 एमएएच5020 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.406.67
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
-20:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम
6 जीबी8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
--512

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.73) + 13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.89, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (1.75-micron)
रियर ऑटोफोकस
हांहांहां
रियर फ्लैश
हांहांहां
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.2)32-मेगापिक्सल (f/2.5)32-मेगापिक्सल (1.6-micron)
पॉप-अप कैमरा
नहीं--

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 12Realme UIMIUI 11

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हां--
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हां-हां
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
फेस अनलॉक
-हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
-हांनहीं
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.