Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?

Poco ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अगस्त 2026 07:41 IST
ख़ास बातें
  • Poco M8x 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है।
  • Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।

Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G

Photo Credit: Poco/Oppo/Samsung

Poco ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है। Poco M8x 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Poco M8x 5G, Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G

कीमत

Advertisement

Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 है। वहीं Oppo A6c के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 और 4GB+1284GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है।

डिस्प्ले

Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Oppo A6c में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल,120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Poco M8x 5G में 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo A6c में 7000mAh बैटरी मिलती है जो कि 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Poco M8x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड शाओमी हाइपर ओएस के साथ आता है। वहीं Oppo A6c में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Poco M8x 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Poco M8x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 2x इन सेंसर जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo A6c के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.