Poco ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Poco M8 Power लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है।
Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite
Photo Credit: Poco/Vivo/OnePlus
Poco ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Poco M8 Power लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है। Poco M8 Power में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Poco M8 Power, Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Poco M8 Power के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। जबकि Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Poco M8 Power में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2396x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2344x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Poco M8 Power में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट से लैस है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Poco M8 Power एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Vivo T5x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Poco M8 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा आता है।
फ्रंट कैमरा
Poco M8 Power में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo T5x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Poco M8 Power में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड फाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Vivo T5x 5G में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, ड्यूल सिम सपोर्ट, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी मिलता है।
बैटरी बैकअप
Poco M8 Power में 8,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी मिलती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh की बैटरी आती है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी