₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?

Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G भारत में ₹15,000 के बजट में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2026 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Poco C85x 5G में ऑक्टा कोर यूनिसॉक टी8300 प्रोसेसर है।
  • Redmi A7 Pro 5G में ऑक्टा कोर T8300 5G प्रोसेसर मिलता है।
  • Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 5G चिपसेट दिया गया है।

Poco C85x 5G vs Redmi A7 Pro 5G vs Lava Virat V1 5G

Photo Credit: Poco/Redmi/Lava

अगर आप 15,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो बाजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G इस बजट में उपलब्ध हैं। यहां हम इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं, जिससे आप यह तय कर पाएंगे कि आपके लिए कौन सा फोन ज्यादा बेहतर रहेगा। Poco C85x 5G में 6300mAh की बैटरी, Redmi A7 Pro 5G में भी 6300mAh की बैटरी और Lava Virat V1 5G में 6000mAh की बैटरी मिलती है।

Poco C85x 5G vs Redmi A7 Pro 5G vs Lava Virat V1 5G

Advertisement

कीमत

Poco C85x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,749 है। वहीं Redmi A7 Pro 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,489 में आता है। जबकि Lava Virat V1 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,799 में लिस्ट किया गया है।

डिस्प्ले

Poco C85x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
Redmi A7 Pro 5G में भी समान 6.9 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और थोड़ी कम 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Lava Virat V1 5G में थोड़ी छोटी 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और समान 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Poco C85x 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Redmi A7 Pro 5G में समान 6300mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
Lava Virat V1 5G में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ थोड़ी छोटी 6000mAh की बैटरी दी गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर

Advertisement

Poco C85x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर चलता है। वहीं Poco C85x 5G में ऑक्टा कोर यूनिसॉक टी8300 प्रोसेसर है।
Redmi A7 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर T8300 5G प्रोसेसर मिलता है।
Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 5G चिपसेट दिया गया है। एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप 

Poco C85x 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Redmi A7 Pro 5G के रियर में भी F2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का AI कैमरा है। वहीं वीडियो कॉल के लिए F2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
Lava Virat V1 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  3. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  4. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  5. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  6. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  7. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  8. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  9. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  10. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.