Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Poco ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Poco C81 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 09:02 IST
ख़ास बातें
  • Poco C81 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M17 5G कंपनी के Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है।
  • Motorola G45 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर मिलता है।

Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G

Photo Credit: Poco/Samsung/Motorola

Poco ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Poco C81 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G से हो रही है। Poco C81 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola G45 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Poco C81, Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G

कीमत और स्टोरेज

Poco C81 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Motorola G45 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Advertisement

Poco C81 में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Motorola G45 5G में 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

बैटरी बैकअप

Poco C81 में 6,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Motorola G45 5G में 5,000mAh की बैटरी आती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Advertisement


ऑपरेटिंग सिस्टम 

Poco C81 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। जबकि Motorola G45 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।


प्रोसेसर

Poco C81 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G कंपनी के Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Motorola G45 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Poco C81 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola G45 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement


Poco C81 में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और 5जी शामिल है। जबकि Motorola G45 5G में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।


डाइमेंशन 


Poco C81 की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 208 ग्राम है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G की मोटाई 7.5 मिमी, चौड़ाई 77.9 लंबाई 164.4 मिमी और वजन 192 ग्राम है। जबकि Motorola G45 5G की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.64 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन लगभग 183 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.