15 हजार के बजट में Mivi One 5G का मुकाबला HMD Vibe 2 5G और Samsung Galaxy F16 5G से हो रहा है।
Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G
Photo Credit: Mivi/HMD/Samsung
अगर आप ₹15,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बाजार में Mivi One 5G, HMD Vibe 2 5G और Samsung Galaxy F16 5G उपलब्ध हैं। Mivi One 5G में क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट, Samsung Galaxy F16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और HMD Vibe 2 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम Mivi One 5G, HMD Vibe 2 5G और Samsung Galaxy F16 5G के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Mivi One 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹12,999 में उपलब्ध है।
जबकि HMD Vibe 2 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,999 में मिल रहा है।
वहीं Samsung Galaxy F16 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹12,499 में लिस्ट किया गया है।
डिस्प्ले
Mivi One 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
HMD Vibe 2 5G में भी 6.75 इंच की एचडी+ वी-नॉच आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है, लेकिन थोड़ा ज्यादा 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Samsung Galaxy F16 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट ही है।
बैटरी बैकअप
Mivi One 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy F16 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर
Mivi One 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
HMD Vibe 2 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं यह फोन भी एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
Samsung Galaxy F16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। जबकि यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम चलता है।
कैमरा सेटअप
Mivi One 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
HMD Vibe 2 5G के रियर में भी 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए भी समान 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
Samsung Galaxy F16 5G के रियर में भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है। इसमें सेल्फी के लिए बड़ा 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Mivi One 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
HMD Vibe 2 5G में भी लगभग समान 5G, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
वहीं Samsung Galaxy F16 5G में भी 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3,जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी