4GB रैम, 128GB स्टोरेज वाला सस्ता Philips PH2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Philips PH2 फोन की चीन में कीमत 799 युआन (लगभग 9,500 रुपये) है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Philips PH2 को मॉडल नंबर Philips S702 के साथ लॉन्च किया गया है।
  • डिवाइस UNISOC Tiger T310 SoC द्वारा ऑपरेटेड बताई गई है।
  • फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है।

Philips PH2 फोन एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ एक 6.21 इंच एलसीडी पैनल के साथ आता है।

Philips ने चीन में अपने एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसे Philips PH2 के नाम से लॉन्च किया गया है। इस फोन को खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। यह एक 4G फोन है और केवल 4G को ही सपोर्ट करता है। फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन काफी रोचक हैं। जैसे कि इसमें आईफोन की तरह एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है। इसमें रियर पैनल में AG मैटे ग्लास है और चमकदार प्लास्टिक फ्रेम है। यह स्काई ब्लू, इंक स्टोन ब्लैक और डॉन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। 
 

Philips PH2 Price and Availability

Gizmochina में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार फोन को मॉडल नंबर Philips S702 के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी चीन में कीमत 799 युआन (लगभग 9,500 रुपये) है। डिफॉल्ट तौर पर यह केवल एक यूएसबी केबल के साथ शिप किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी हर खरीदारी के साथ एक गिफ्ट बॉक्स दे रही है। इस पैकेज में एक चार्जर, एक केस और एक स्क्रीन प्रोटेक्टर शामिल है।
 

Philips PH2 Specifications

Philips PH2 फोन एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ एक 6.21 इंच एलसीडी पैनल के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19: 9 है। इसमें एक 5MP सेल्फी कैमरा के साथ एक ड्यूड्रॉप नॉच दिया गया है। जबकि हैंडसेट के पिछले हिस्से में एक ड्यूल-कैमरा सेटअप है जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है।

इसके अलावा डिवाइस UNISOC Tiger T310 SoC द्वारा ऑपरेटेड बताई गई है जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसमें 4जी (ड्यूल-सिम), वाईफाई, ब्लूटूथ, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सभी आवश्यक फीचर्स भी हैं।
Advertisement
सॉफ्टवेयर की बात करें तो हैंडसेट HUAWEI Mobile Services (HMS) के साथ Android का एक अनजाना वर्जन चलाता है। पावर के लिए इसमें 3,900mAh की बैटरी दी गई है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.