Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox लॉन्च, छोटे व्यापारियों को होगा फायदा

Paytm Pocket Soundbox एक पोर्टेबल डिवाइस है जो आसानी से जेब में फिट हो सकता है और 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Paytm Pocket Soundbox एक पोर्टेबल डिवाइस है जो कि 4G का सपोर्ट करता है।
  • Paytm Music Soundbox पेमेंट डिवाइस के साथ मनोरंजन भी करता है।
  • Paytm Music Soundbox एक बार चार्ज होकर 10 दिन चल सकता है।

Paytm Pocket Soundbox एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक चलता है।

Photo Credit: Paytm

Paytm ने भारत में Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox पेमेंट डिवाइसेज को पेश कर दिया है। Paytm की पेरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) द्वारा यह घोषणा की गई थी। फाइनेंशियल सर्विस और पेमेंट सॉल्युशन कंपनी Paytm  की ये दो नई पेशकश इसके व्यापार में विस्तार करेंगी। इन दोनों डिवाइसेज को व्यापारियों के लिए बेहतर पेमेंट कवरेज प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Paytm Pocket Soundbox
Advertisement
Paytm Pocket Soundbox एक पोर्टेबल डिवाइस है जो कि अपने तरह का पहला डिवाइस है। यह आसानी से जेब में फिट हो सकता है और 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। पॉकेट साउंडबॉक्स ज्यादा एफिशिएंसी के लिए व्यापारियों को इंस्टेंट ऑडियो पेमेंट अलर्ट प्रदान करता है। इस डिवाइस को पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक बिल्ट इन टॉर्च दी गई है जो कि इसे अंधेरे में उपयोग में आसान बनाती है। इसे कैब ड्राइवरों से लेकर डिलीवरी एजेंट्स और कार्ट विक्रेताओं तक इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।

Paytm Music Soundbox
Paytm Music Soundbox पेमेंट डिवाइस के साथ-साथ व्यापारियों को मनोरंजन भी प्रदान करता है। इसे ब्लूटूथ स्पीकर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 4W स्पीकर दिए गए हैं। म्यूजिक साउंडबॉक्स 4जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 10 दिन चल सकता है। पॉकेट साउंडबक्स की तरह, म्यूजिक साउंडबॉक्स भी ऑडियो पेमेंट नोटिफिकेशंस प्रदान करता है। बैकग्राउंड में म्यूजिक चलते हुए भी यह पेमेंट के लिए काम कर सकता है।
Advertisement

Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि “मोबाइल भुगतान और क्यूआर टेक्नोलॉजी में लीड के तौर पर हमने Paytm Soundbox के साथ इन-स्टोर पेमेंट में क्रांति ला दी। हम दो नए डिवाइसेज Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox के साथ टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ा रहे हैं। इन दोनों डिवाइसेज को व्यापारियों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। Paytm Pocket Soundbox चलते-फिरते व्यापारियों के लिए काफी मददगार होगा, वहीं Paytm Music Soundbox पेमेंट अलर्ट की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ म्यूजिक से एंटरटेनमेंट भी प्रदान करता है। इन नए डिवाइसेज के साथ हम भारत में छोटी दुकानों के लिए टेक्नोलॉजी प्रदान करने में सबसे आगे रहने का प्रयास करेंगे।”  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.