Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स

Oppo ने आज Oppo Reno16 सीरीज के अपने नए स्मार्टफोन Oppo Reno16 और Oppo Reno16c की पहली सेल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है।

Oppo Reno16 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज Oppo Reno16 सीरीज के अपने नए स्मार्टफोन Oppo Reno16 और Oppo Reno16c की पहली सेल शुरू कर दी है, जिन्हें बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। लॉन्च ऑफर्स के तहत इन स्मार्टफोन की खरीद पर बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और अन्य बेनिफिट्स मिल रहे हैं। Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर और Reno 16c में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट मिलता है। यहां हम आपको Oppo Reno16 और Oppo Reno16c की कीमत से लेकर इन पर मिलने वाले ऑफर्स से डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Reno16, Reno16c Price

Oppo Reno 16 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹61,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹67,999 है। वहीं Oppo Reno 16c 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹55,999 है। 

Oppo Reno16 और Oppo Reno16c की सेल शुरू

 Oppo Reno16 और Oppo Reno16c आज यानी कि 9 जुलाई, 2026 से ओप्पो की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Reno16 सीरीज की खरीद पर कई शानदार लॉन्च ऑफर मिल रहे हैं, जिसमें चुनिंदा बैंकिंग पार्टनर्स के क्रेडिट कार्ड और यूपीआई ट्रांजेंक्शन पर 10% तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं 18 महीने तक की जीरो पेमेंट स्कीम भी मिल रही है।

ग्राहक ट्रेड-इन पार्टनर्स के जरिए ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। वहीं बिना किसी अतिरिक्त लागत के 180 दिनों का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन भी मिल सकता है। इसके अलावा Reno16 सीरीज की खरीद पर Oppo Enco Buds3 Pro+ पर 50% की छूट मिलेगी। जो ग्राहक अपने Reno16 सीरीज स्मार्टफोन के साथ OPPO Bubble का बंडल चुनते हैं, वो 18 महीने की जीरो डाउन पेमेंट स्कीम या 10% इंस्टेंट कैशबैक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं।

Oppo Reno16, Reno16c Specifications

Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स है। जबकि Reno 16c में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स है। Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर और Reno 16c में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट मिलता है। Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी आती है। दोनों फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 

कैमरा सेटअप के मामले में Reno 16 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं Reno 16c के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। दोनों ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  2. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  2. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  3. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  4. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
  6. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  7. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  8. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  9. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.