Oppo Reno 8Z लेगा 4500mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ एंट्री, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

ओप्पो रेनो 8Z 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सबसे नीचे एक स्पीकर ग्रिल है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 14:54 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 8Z 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जाने की संभावना है।
  • मुकुल शर्मा ने कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन के बारे में भी जानकारी दी।

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 8Z को कथित तौर पर ताइवान में नेशनल कम्युनिकेशन कमिशन (NCC) की वेबसाइट पर देखा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ चुनिंदा मार्केट्स में आ सकता है। एनसीसी लिस्टिंग ने आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है जो कि ओप्पो रेनो 8 सीरीज से संबंधित होने की संभावना है, जिसे इस सप्ताह के शुरू में भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 8Z ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर कटआउट के साथ होल-पंच डिस्प्ले, 33W फास्ट चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आ सकता है। आइए इस आगामी कथित स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, NCC लिस्टिंग में मॉडल नंबर CPH2457 वाला स्मार्टफोन नजर आया है। समान मॉडल नंबर वाला एक स्मार्टफोन पहले थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग और  टेलीकॉम्युनिकेशन कमिशन पर नजर आया था और यूरोपीय संघ की घोषणा पारित की थी। एनसीसी लिस्टिंग से साफ होता है कि ओप्पो रेनो 8Z में एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक एलईडी फ्लैश भी है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट है।

एनसीसी लिस्टिंग से यह भी साफ होता है कि ओप्पो रेनो 8Z 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सबसे नीचे एक स्पीकर ग्रिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जाने की संभावना है। बैटरी की जानकारी ऊपर उल्लिखित यूरोपीय संघ के ऐलान सूची द्वारा भी सुझाई गई थी। उसमें कहा गया है कि स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1.1 पर काम करेगा। यह भी बताया जाता है कि यह कम से कम एक ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।

मुकुल शर्मा ने कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन के बारे में भी जानकारी दी। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी के साथ आएगा। शर्मा ने दावा किया कि आगामी ओप्पो रेनो 8Z दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में आने की उम्मीद है। उन्होंने आगे दावा किया कि स्मार्टफोन के तीन कॉन्फिगरेशन में आने की उम्मीद है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.