12GB तक रैम, 5800mAh बैटरी वाले Oppo Reno 13F और Reno 13F 5G हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo के ग्लोबल प्रोडक्ट पेज से पता चलता है कि Reno 13F (4G) को 8GB + 256GB और 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Reno 13F 5G को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 22:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13F और Reno 13F 5G की कीमतों का खुलास नहीं किया गया है
  • दोनों मॉडल्स को Oppo ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है
  • Oppo Reno 13F 5G और Reno 13F Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 13 5G सीरीज के दो बिल्कुल नए स्मार्टफोन मॉडल Oppo Reno 13F 5G और Reno 13F (4G) को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। सीरीज में Reno 13 5G और Reno 13 Pro 5G भी है, जिन्हें पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था और 9 जनवरी को इन दोनों मॉडल्स को भारत में भी लाया जा रहा है। Reno 13F के 4G और 5G, दोनों वेरिएंट की ग्लोबल कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। दोनों Reno 13F वेरिएंट्स 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 5,800mAh बैटरी से लैस हैं, लेकिन इनमें चिपसेट और रैम व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में अंतर हैं।

Oppo Reno 13F और Reno 13F 5G की कीमतों का खुलास नहीं किया गया है। दोनों मॉडल्स को Oppo ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है और हम आने वाले दिनों में इनकी कीमतों का खुलासा होने की उम्मीद करते हैं। दोनों को प्लूम पर्पल और ग्रेफाइट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Reno 13F 5G को एक लिमोजीन ब्लू कलर भी मिलेगा, जबकि 4G वेरिएंट स्काईलाइन ब्लू के नाम से एक एक्स्ट्रा कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Oppo के ग्लोबल प्रोडक्ट पेज से पता चलता है कि Reno 13F (4G) को 8GB + 256GB और 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Reno 13F 5G को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन मिलेंगे।
 

Oppo Reno 13F 5G, Reno 13F 4G specifications

Oppo Reno 13F 5G और Reno 13F Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। इनमें 6.67-इंच फुल-HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करते हैं। 5G वेरिएंट Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर काम करता, जबकि 4G वेरिएंट में MediaTek Helio G100 चिपसेट शामिल है। दोनों LPDDR4X रैम के साथ आते हैं, लेकिन 5G वेरिएंट में UFS 3.1, जबकि 4G वेरिएंट में UFS 2.2 स्टोरेज टाइप मिलता है। 

दोनों फोन में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन 32-मेगापिक्सल कैमरा से लैस आते हैं। दावा किया गया है कि दोनों स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटेड हैं। Reno 13F 5G और Reno 13F 4G में 45W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी है। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। फोन NFC और USB Type-C पोर्ट के साथ आते हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  5. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  2. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  3. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  4. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
  5. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  6. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  7. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  8. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  9. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  10. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.