Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?

Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo K14 Plus 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 सितंबर 2026 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K14 Plus 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 है।
  • Vivo T5x 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹28,999 है।

Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite

Photo Credit: Oppo/Vivo/OnePlus

Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo K14 Plus 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रही है। Oppo K14 Plus 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर आता है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है। आइए Oppo K14 Plus 5G, Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite

कीमत और स्टोरेज

Oppo K14 Plus 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 , 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹32,999 और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 है। इसके अलावा Vivo T5x 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 , 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹33,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹28,999 , 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है। ये तीनों ही फोन 6GB और 8GB रैम के विकल्प में आते हैं।

डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशंस

Advertisement

Oppo K14 Plus 5G में 6.78 इंच की एमोलेड अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 450 पीपीआई है। वहीं Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2344x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इन तीनों ही फोन में दी गई डिस्प्ले फुल एचडी रेजोल्यूशन का सपोर्ट करती हैं, हालांकि, आकार में थोड़ा अंतर है।

प्रोसेसर

Oppo K14 Plus 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर आता है। इसके अलावा Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। और OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। तीनों ही फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस हैं, लेकिन वर्जन अलग-अलग हैं।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo K14 Plus 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 के साथ आता है। इसके अलावा Vivo T5x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। और OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। ये तीनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करते हैं।

प्राइमरी कैमरा

Oppo K14 Plus 5G के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Vivo T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। और OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिलता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Oppo K14 Plus 5G के सेल्फी कैमरा की बात करें तो यह f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इसके अलावा Vivo T5x 5G में वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। और OnePlus Nord CE6 Lite में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। तीनों के सेल्फी कैमरा काफी अलग हैं।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Oppo K14 Plus 5G में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, QZSS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 मिलता है। और Vivo T5x 5G में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, ड्यूल सिम सपोर्ट, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है। इसके अलावा OnePlus Nord CE6 Lite में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स लगभग समान ही हैं।

बैटरी बैकअप

Oppo K14 Plus 5G में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। और OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh की बैटरी है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। तीनों फोन में सबसे ज्यादा बड़ी बैटरी Oppo के फोन की है और फास्ट चार्जिंग लगभग समान है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.