Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील

Oppo Find X9 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹5,500 तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 पर चुनिंदा बैंक कार्ड से ₹5,500 डिस्काउंट मिलेगा
  • डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत घटकर ₹79,499 रह जाएगी
  • फोन में Dimensity 9500 चिप और 7025mAh बैटरी दी गई है

Oppo Find X9 पर मिल रहा ₹5,500 तक का बैंक डिस्काउंट

Oppo Find X9 को कंपनी के बेहतरीन फ्लैगशिप के रूप में देखा जाता है। स्मार्टफोन वर्तमान में ऐसे प्राइस रेंज में है, जहां हाल के समय में कीमतों में बढ़ोतरी के चलते प्रीमियम मिड-रेंज मॉडल्स पहुंच चुके हैं। ऐसे में यदि इस फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिलता है, तो डील और दिलचस्प हो जाती है और फिलहाल यही हो रहा है। Oppo Find X9 पर फोन इस वक्त बेहद सस्ते प्राइस में खरीदने का मौका है। Oppo Find X9 में 50MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट कैमरा 32MP का है जो कथित तौर पर खूबसूरत सेल्फी ले सकता है। इसमें 7025mAh की बैटरी मिलती है। चलिए नीचे डील समझते हैं।

Oppo Find X9 deal

Oppo Find X9 डील की बात करें, तो फोन का एकमात्र 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान में Oppo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर 84,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर 5,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो कीमत को 79,499 रुपये पर ले आता है। इसके अलावा, ओप्पो स्टोर से खरीदारी पर कुछ एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं, जैसे इंटरनेशनल वारंटी, फ्री पिक एंड ड्रॉप सर्विस आदि। वहीं, ₹3,542 प्रति माह से शुरू होने वाले No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

Oppo Find X9 specifications

Oppo Find X9 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह Gorilla Glass 7i की सेफ्टी से लैस है। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में Dimensity 9500 चिप की पावर है। साथ में 16 जीबी की रैम, और 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज इसमें आती है। 

फोन में 7025mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में 50MP Sony LYT808 मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलता है। कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का सैमसंग अल्ट्रावाइड सेंसर भी इसमें लगाया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.