Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Find X10 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रही है।
Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra
Photo Credit: Oppo/Google/Samsung
Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Find X10 लॉन्च कर दिया है। कीमत के लिहाज से इस फोन की टक्कर Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रही है। आज हम Oppo Find X10 के स्पेसिफिकेशंस की तुलना Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से कर रहे हैं, जिससे आपको यह अंदाजा हो पाएगा कि आपके लिए कौन सा फोन ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। Oppo Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर, Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर और Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलता है।
कीमत और स्टोरेज
Oppo Find X10 को भारत में (12GB+256GB वेरिएंट) ₹1,39,999 और (12GB+512GB वेरिएंट) ₹1,69,999 में लॉन्च किया गया है। Google Pixel 11 Pro XL की कीमत भारतीय बाजार में ₹1,34,999 है। इसके अलावा Samsung Galaxy S26 Ultra का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,54,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,74,999 में लिस्ट किया गया है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo Find X10 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2768x1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Google Pixel 11 Pro XL में बड़ी 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल है। हालांकि, समान 120Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में और बड़ी 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और समान 120Hz रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 17 के साथ आता है।
Google Pixel 11 Pro XL में कंपनी का इन हाउस गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Oppo Find X10 के रियर में OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आता है।
इसके अलावा Google Pixel 11 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
और Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Oppo Find X10 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
और Google Pixel 11 Pro XL में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ थोड़ी छोटी 5,115mAh की बैटरी मिलती है।
जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में सबसे छोटी 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी
Oppo Find X10 में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.2, यूएसबी टाइप सी 3.2 जेन 1, एनएफसी और आईआर ब्लास्टर सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा Google Pixel 11 Pro XL में 5जी, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 7, जीपीएस, एनएफसी, UWB, NavIC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी