Oppo A72 के स्पेसिफिकेशन लीक, रेंडर्स से मिली डिज़ाइन की झलक

Oppo A72 के जल्द ही यूरोप में लॉन्च होने का दावा किया गया है। लॉन्च से पहले एक साइट ने आगामी ओप्पो फोन के डिज़ाइन रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन को लीक कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 12:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A72 होगा 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा से लैस
  • दावा है कि स्मार्टफोन Snapdragon 665 चिपसेट के साथ आएगा
  • फोन में होल-पंच डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी शामिल होने का भी दावा

Oppo A72 स्मार्टफोन का डिज़ाइन हाल में लॉन्च हुए Oppo A52 के समान होगा

Oppo A72 के जल्द ही लॉन्च हो सकता है, लेकिन लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के पूरे डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो गई है। कहा जा रहा है कि फोन Snapdragon 665 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी। बताया जा रहा है कि आगामी ओप्पो फोन Oppo A52 का बड़ा भाई होगा और दोनों फोन का डिज़ाइन भी काफी हद तक मेल खाएगा। हालांकि हार्डवेयर के मामले में ये दोनों थोड़े अलग होंगे। ओप्पो ए72 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसके बैक कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

जर्मन साइट WinFuture.de की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo A72 जल्द ही यूरोप में लॉन्च होगा। इस डिवाइस की कीमत की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह आगामी ओप्पो फोन हाल ही में लॉन्च हुए ओप्पो ए52 के साथ सेल पर आएगा। रिपोर्ट में ओप्पो ए72 के आधिकारिक रेंडर भी साझा किए हैं, जिसमें फोन में एक आयताकार आकार के मॉड्यूल में फिट क्वाड कैमरा सेटअप दिखाई देता है। फोन  होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगा, जो स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर दिया जाएगा। Oppo A72 और Oppo A52 का डिज़ाइन एक-दूसरे से काफी मेल खाएगा।
 

Oppo A72 specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, ओप्पो ए72 स्मार्टफोन 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा और इसे 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Oppo A72 के 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस होने की भी जानकारी है। कनेक्टिविटी विकल्पों की भी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-बैंड सपोर्ट, वाई-फाई और 3.5 मिलिमीटर ऑडियो जैक शामिल होंगे। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर यानी पावर बटन पर फिंगप्रिंट सेंसर शामिल होगा।

ये स्पेसिफिकेशन ओप्पो ए52 से मेल खाती है। हालांकि कैमरा, स्टोरेज और कुछ अन्य अंतर के साथ ओप्पो ए52 आगामी फोन से एक कदम पीछे हो जाता है। Oppo A72 की कीमत की जानकारी नहीं है, लेकिन यह Oppo A52 से अधिक महंगा होना चाहिए। चीन में ओप्पो ए52 की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 17,300 रुपये) है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A72, Oppo A72 Renders, Oppo A72 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  3. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  4. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  5. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  6. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  7. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  8. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  10. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.