Oppo ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी, 8GB रैम और 50MP कैमरा वाला A5i Pro 5G फोन, जानें कीमत

Oppo A5i Pro 5G की कीमत मलेशिया में MYR 799 (लगभग 16,600 रुपये) रखी गई है। यह फोन Breeze Blue और Midnight Purple रंगों में आता है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। फिलहाल कोई बैंक ऑफर या एक्सचेंज डील की जानकारी नहीं है। इसके अलावा, इसके भारत में लॉन्च होने को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 16:07 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है 6.67-इंच HD+ 120Hz LCD और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
  • MediaTek Dimensity 6300 SoC, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज
  • 50MP डुअल कैमरा, 6000mAh बैटरी, 45W सुपरवूक चार्जिंग

Oppo A5i Pro 5G की कीमत मलेशिया में MYR 799 (लगभग 16,600 रुपये) रखी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने मलेशिया में अपना नया फोन Oppo A5i Pro 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की मुख्य खासियत बड़ी बैटरी और 1000 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाला 120Hz पैनल है। स्क्रीन साइज 6.67‑इंच है, लेकिन रिजॉल्यूशन HD+ है। Oppo फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। फिलहाल कंपनी ने केवल एक ही वेरिएंट को पेश किया है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलता है।

Oppo A5i Pro 5G की कीमत मलेशिया में MYR 799 (लगभग 16,600 रुपये) रखी गई है। यह फोन Breeze Blue और Midnight Purple रंगों में आता है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। फिलहाल कोई बैंक ऑफर या एक्सचेंज डील की जानकारी नहीं है। इसके अलावा, इसके भारत में लॉन्च होने को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Advertisement

Oppo A5i Pro 5G में 6.67‑इंच डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन HD+ है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1000nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करने वाला LCD पैनल है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलती है। फोन को पावर देने का काम MediaTek Dimensity 6300 SoC करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को जोड़ा गया है।

कैमरा सिस्टम की बात करें,तो इसमें 50MP का मेन और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Opo A5i Pro 5G में कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। फोन IP65 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसका साइज 165.71 × 76.24 × 7.99mm है और वजन 194 ग्राम है।

Advertisement

Oppo A5i Pro 5G की कीमत क्या है और यह कहां उपलब्ध है?

Oppo A5i Pro 5G मलेशिया में MYR 799 (लगभग ₹16,600) कीमत के साथ लॉन्च हुआ है। फोन केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के एक वेरिएंट में उपलब्ध है। इस फोन को Breeze Blue और Midnight Purple कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

इस फोन में कौन सा प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम है?

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है और Android 15 पर आधारित ColorOS 15.0.1 पर चलता है।

Oppo A5i Pro 5G की स्क्रीन कैसी है?

फोन में 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक पहुंचती है और इसे Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

Advertisement

फोन का कैमरा सिस्टम कैसा है?

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसके साथ फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Oppo A5i Pro 5G की बैटरी और चार्जिंग स्पीड क्या है?

इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन की कनेक्टिविटी फीचर्स क्या हैं?

Oppo इस फोन में 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट की सुविधा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.