5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A56 5G लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A56 5G स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 1,599 (लगभग 18,799 रुपये) है, यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लैक, पर्पल और ब्लू।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A56 5G में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए56 5जी
  • फोन में मिलेगा 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Oppo A56 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Oppo A55 5G स्मार्टफोन का ही सक्सेसर है। हालांकि, पिछला वर्ज़न ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था, जबकि नया फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। फोन में मैटल बिल्ट के साथ ग्रेडिएंट बैक डिज़ाइन दिया गया है। बाकि स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह काफी-हद तक ओप्पो ए55 5जी स्मार्टफोन की तरह ही है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। ओप्पो ए56 5जी फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

Oppo A56 5G price, sale

Oppo A56 5G स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 1,599 (लगभग 18,799 रुपये) है, यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लैक, पर्पल और ब्लू। फिलहाल, फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्ध संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Oppo A56 5G specifications

ओप्पो ए56 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, फोन में सेल्फी के लिए नॉच मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए56 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया है।
Advertisement

ओप्पो ए56 की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, एनएफसी, वाई-फाई 5 (802.11ac), ब्लूटूथ वी5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन 8.4mm मोटा है और इसका भार 189.5 ग्राम है। फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.